{"_id":"6a9328742ed99cab3506e184","slug":"lakh-swindled-under-the-pretext-of-earning-profits-rohtak-news-c-195-1-jjr1003-139286-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मुनाफा कमाने का झांसा देकर 5.15 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मुनाफा कमाने का झांसा देकर 5.15 लाख ठगे
विज्ञापन
झज्जर। गांव सुर्खपुर निवासी एक व्यक्ति को रुपये लगाकर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 515000 रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार जिले के गांव सुर्खपुर निवासी अनिकेत ने बताया कि वह पानी की सप्लाई का काम करता है। 25 अगस्त को उसके वॉट्सऐप पर एक अनजान वॉट्सऐप नंबर से मैसेज आया। उन्होंने बताया कि उनकी ट्रेडिंग की कंपनी है, वह इसमें रुपये लगाते हैं तो उसको अच्छा मुनाफा मिलेगा। वह उनकी बातों में आ गया और उसने उनके कहने पर अपने बैंक खाते से 26 अगस्त को 80 हजार रुपये, 45 हजार रुपये, 25 हजार रुपये और 52 हजार रुपये उनकी तरफ से दिए गए क्यूआर कोड पर भेज दिए। इसके बाद उसने दूसरे बैंक खाते से 26 अगस्त को 30 हजार रुपये 50 हजार रुपये, 18 हजार रुपये और 25 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद 75 हजार रुपये और 25 हजार रुपये भी भेज दिए। इसके बाद उन अनजान व्यक्तियों के कहने पर ही उसने अपने बैंक खाते से 90 हजार रुपये भेज दिए।
जब रुपये भेजने के बाद उसने वॉट्सऐप नंबर पर फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और उसका मोबाइल फोन नंबर ब्लॉक कर दिया। 27 अगस्त को उसने दोबारा से फोन मिलाया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस दौरान उसे पता चला कि उसके साथ अनजान व्यक्तियों ने धोखाधड़ी की है। इस दौरान उसके 515000 रुपये ठग लिए हैं। पुलिस ने इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना साइबर झज्जर में एफआईआर दर्ज कर ली है।