फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   lady murder case

महिला के पति ने की पहचान, एक जुलाई को पीजीआई इमरजेंसी के बाहर से हुई थी लापता

Wed, 12 Aug 2020 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
lady murder case
रोहतक। भिवानी चुंगी इलाके की न्यू राजेंद्र कॉलोनी में रविवार को झाड़ियों में मिली 27 वर्षीय विवाहिता की मंगलवार को पहचान हो गई है। महिला मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। पुलिस को विवाहिता के पति ने बताया कि वह सांपला के गांधरा का रहने वाला है। उसकी मार्च माह में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिहार की युवती से जान पहचान हुई। इसके बाद रोहतक के मंदिर में शादी रचाई। करीब डेढ़ माह तक युवक अपने गांव में अपनी पत्नी के साथ रहा। इस दौरान परिजनों से कहासुनी होने पर वह अपनी पत्नी के साथ रोहतक आ गया। दोनों पीजीआई के इमरजेंसी वार्ड के बाहर फुटपाथ पर रुके थे। एक जुलाई को पीजीआई एमरजेंसी के बाहर से उसकी पत्नी लापता हो गई थी। इस बारे में पुलिस में रपट भी दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन

मृतका के पति ने बताया कि गांधरा से आने के बाद वे दोनों पीजीआई एमरजेंसी के बाहर फुटपाथ पर रहने लगे थे। एक जुलाई की सुबह सात बजे वह काम पर चला गया। शाम करीब आठ बजे जब लौटा तो उसकी पत्नी वहां नहीं मिली। आसपास पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद 2 जुलाई को पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पीजीआई थाना पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने तीन दिन पहले बरामद शव की शनाख्त के लिए युवक को बुलाया था। युवती का शव व कपड़े देख उसने उसकी शनाख्त की। सूचना मिलने पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत के कारणों का जल्द खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed