फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lack of space is becoming an obstacle in the construction of critical care unit

Rohtak News: क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण में जगह की कमी बन रही बाधा

Sat, 05 Apr 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 05 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Lack of space is becoming an obstacle in the construction of critical care unit
रोहतक। मुख्यमंत्री ने बजट में गंभीर मरीजों की सुविधा के सिविल अस्पतालों में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने की घोषणा की है। इसके लिए मुख्यालय ने हर जिले से क्रिटिकल केयर के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। जिला नागरिक अस्पताल में जगह न होना मरीजों की सुविधा में बाधा बन रहा है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में गंभीर बीमारी के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए अलग से 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जाएगी। अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट बनने से गंभीर मरीजों व दुर्घटना में घायलों को भी सिविल अस्पताल में ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे पीजीआई में रेफर किए जाने वाले केसों में कमी आएगी। साथ ही, अस्पताल में 200 बेड की जगह 250 बेड हो जाएंगे, लेकिन सिविल अस्पताल शहर के बीचोबीच है। अस्पताल में सीमित जगह होने के कारण क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए अलग भवन निर्माण के लिए जगह नहीं है। क्रिटिकल केयर यूनिट की रूप रेखा तैयार करने के लिए अधिकारियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


क्रिटिकल केयर यूनिट में मिलेंगी ये सुविधाएं
नागरिक अस्पताल में जिले के मरीजों को गंभीर बीमारी से पीड़ित या दुर्घटना में घायल होने पर पीजीआई रेफर नहीं करना पड़े व समय से इलाज कर मरीज की जान बचाई जा सके। इसके लिए नागरिक अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जाएगी। इसमें मरीजों के लिए इनटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू), आइसोलेशल वार्ड, आइसोलेशन रूम, एमसीएच, हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू), आपातकालीन यूनिट, ऑपरेशन थिएटर, लेबर डिलीवरी और रिकवरी रूम (एलडीआर) की सुविधा मरीजों को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सिविल अस्पताल में जगह की कमी को देखते हुए ऊपरी मंजिलों पर भवन का विस्तार किए जाने की योजना है। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों से विचार विमर्श किया जाएगा।
- डॉ. रमेश चंद्र, सिविल सर्जन रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed