फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lack of coordination...the wheel of development turned at a slow pace

Rohtak News: तालमेल की कमी... धीमी रफ्तार से घूमा विकास का पहिया

Fri, 27 Dec 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 27 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Lack of coordination...the wheel of development turned at a slow pace
फोटो01..सांपला स्टेडियम। संवाद फोटो01..सांपला स्टेडियम। संवाद
रामभज दलाल
विज्ञापन

सांपला। कस्बे में विकास का पहिया वर्ष भर घूमा। इसकी रफ्तार धीमी रही। कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट विभागों के बीच तालमेल की कमी के चलते धरातल पर नहीं उतर सके। वहीं, कुछ कागजी औपचारिकताओं के जाल में भी उलझे रहे।
किसी तरह शुरू हुए प्रोजेक्ट भी इस साल पूरे नहीं हो पाए। यानी विकास परियोजनाएं तय समय में पूरी नहीं हो पाईं। लेट लतीफी की वजह से विकास परियोजनाओं की अब लागत बढ़ गई है। स्टेडियम का निर्माण, फायर ब्रिगेड के लिए भवन, सर छोटू राम धर्मशाला समेत कई काम अधूरे पड़े हैं। ये परियोजनाएं पूरी होने पर कस्बे की तस्वीर बदल जाएगी। संवाद
विज्ञापन


सात साल से अधर में स्टेडियम का निर्माण
कस्बे में एक ही स्टेडियम है। इसका निर्माण करीब 7 साल से चल रहा है। करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी युवाओं को स्टेडियम चालू होने का इंतजार है। अब करीब 5 करोड़ की ग्रांट आ चुकी है। फिर से निर्माण शुरू किया गया है। लोगों को इंतजार है कि नए वर्ष 2025 में खेलों के अभ्यास के लिए स्टेडियम काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड का भवन निर्माण अंतिम चरण में
कस्बे में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नहीं थी। सरकार ने व्यवस्था के लिए गाड़ी व नए भवन की मंजूरी दे दी है। करीब तीन वर्ष से भवन का निर्माण चल रहा है। निर्माण के लिए जो एस्टीमेट विभाग ने सरकार को भेजा था, उसकी ग्रांट कम पड़ गई। अब दोबारा से ग्रांट मंजूर होकर आ चुकी है। नए वर्ष में फायर ब्रिगेड को अपना भवन मिल जाएगा और पानी की व्यवस्था भी उसी में होगी। इस भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। करीब इस भवन पर 4 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

छोटू राम धर्मशाला का भी लोगों को इंतजार
नेशनल हाईवे नंबर 9 बहादुरगढ़ की तरफ नगर पालिका ने करीब छह साल पहले सर छोटू राम धर्मशाला का निर्माण शुरू किया था। तीन साल पहले करीब 60 प्रतिशत बिल्डिंग निर्माण का कार्य पूरा हो चुका था। तभी से परियोजना अधर में लटकी हुई है। सांपला वासियों को अब इस धर्मशाला का भी निर्माण नए वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है।


पार्कों में भी होगी लोगों को लिए पूरी व्यवस्था
कस्बे में नगर पालिका द्वारा अलग-अलग एरिया में पांच पार्कों का निर्माण कराया हुआ है। इनमें बिजली-पानी के अलावा घूमने की भी पूरी व्यवस्था नहीं। इन पार्कों पर करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं। नए वर्ष में लोगों को पार्कों में सभी व्यवस्थाएं मिलेंगी। व्यायाम के लिए ओपन जिम की भी सुविधा होगी। देर शाम लाइट की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों के लिए झूले होंगे। पार्कों के सुंदरीकरण के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं।

फोटो01..सांपला स्टेडियम। संवाद फोटो01..सांपला स्टेडियम। संवाद

फोटो01..सांपला स्टेडियम। संवाद फोटो01..सांपला स्टेडियम। संवाद

फोटो01..सांपला स्टेडियम। संवाद फोटो01..सांपला स्टेडियम। संवाद

फोटो01..सांपला स्टेडियम। संवाद फोटो01..सांपला स्टेडियम। संवाद

फोटो01..सांपला स्टेडियम। संवाद फोटो01..सांपला स्टेडियम। संवाद

फोटो01..सांपला स्टेडियम। संवाद फोटो01..सांपला स्टेडियम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed