{"_id":"67e4609aa683cf35a60ef56b","slug":"lack-of-buses-on-sonipat-route-is-affecting-studies-rohtak-news-c-17-roh1020-623970-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सोनीपत रूट पर बसों की कमी से पढ़ाई पर पड़ रहा है असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सोनीपत रूट पर बसों की कमी से पढ़ाई पर पड़ रहा है असर
Thu, 27 Mar 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
26 सीटीके51 रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन देने पहुंचा छात्राें का दल। स्रोत : छात्र
रोहतक। सोनीपत रोहतक रूट पर बसों को बेहतर संचालन न होने के कारण बुधवार को छात्रों ने हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
छात्रों ने कहा कि सोनीपत से रोहतक के बीच बसों की काफी कमी है। इस रूट पर बसें नियमित रूप से नहीं चल रही हैं, जिससे उन्हें कॉलेज और विश्वविद्यालय जाने में कठिनाई हो रही है।
पांच प्राइवेट बसों के बाद एक रोडवेज बस आती है, जिन विद्यार्थियों के पास बस-पास है, उन्हें प्राइवेट बसों में अतिरिक्त शुल्क देकर सफर करना पड़ता है। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने महाप्रबंधक से अनुरोध किया है कि इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाए। इस दौरान ललित सैनी, हर्ष सैनी, अंकुश, आदित्य, विजय, विजय, अंकित, राहुल, साक्षी, सुमन व पूनम आदि छात्र मौजूद रहे। संवाद