फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Laborer injured in auto parts factory blast died after 10 days

ऑटो पार्ट्स फैक्टरी ब्लॉस्ट में घायल मजदूर ने 10 दिन बाद तोड़ा दम

Sat, 30 Jul 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Laborer injured in auto parts factory blast died after 10 days
आईएमटी स्थित ऑटो पार्ट्स की फैक्टरी में हुए धमाके में झुलसे तीसरे श्रमिक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपरी गांव निवासी सचिदानंद (36) ने दस दिन बाद शुक्रवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

आईएमटी के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाशचंद ने बताया कि 19 जुलाई को सूचना मिली थी कि कार और बाइक के इंजन के पुर्जे बनाने वाली आईएमटी स्थित फैक्टरी में धमाका हुआ है। धमाके में श्रमिक रमेश, बिजेंद्र व सचिदानंद झुलस गए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रहने वाले बिजेंद्र व प्रयागराज के रमेश ने उसी दिन दम तोड़ दिया था, जबकि सचिदानंद 60 प्रतिशत झुलस गया था। उसका इलाज पीजीआई में चल रहा था। सचिदानंद ने धमाके के दस दिन बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

लटकी पुलिस की जांच, घायल के बयान पर है केस दर्ज
पुलिस ने मामले में घायल सचिदानंद के बयान पर ही फैक्टरी के दो अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया था। सचिदानंद की मौत से अब मामले की जांच अटक गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि अब मृतक के परिजनों के बयान पर आगे की जांच बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed