{"_id":"67feacbb5c2664e38d0b4036","slug":"kurukshetra-xi-beat-rohtak-xi-by-46-runs-rohtak-news-c-17-roh1020-634676-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कुरुक्षेत्र एकादश ने रोहतक एकादश को 46 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कुरुक्षेत्र एकादश ने रोहतक एकादश को 46 रन से हराया
Wed, 16 Apr 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी एकादश व गोयल क्रिकेट क्लब एकादश रोहतक के बीच मंगलवार को 40 ओवर का मैच खेला गया। मुकाबला निशान क्रिकेट ग्राउंड करनाल में हुआ, जिसमें कुरुक्षेत्र एकादश ने रोहतक एकादश को 46 रन से हराया। सुप्रीत यादव को मैन ऑफ द मैच व परी शर्मा को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया।
इस मैच में गोयल एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुरुक्षेत्र एकादश 40 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई। कुरुक्षेत्र एकादश की ओर से सुप्रीत यादव ने 45, विराट ने 41 व वैभव ने 23 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से विनय ने चार विकेट लिए। इसके अलावा परी शर्मा व अभिनव गुप्ता ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में गोयल एकादश 38 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। गोयल एकादश की ओर से अक्ष ने 21, परी शर्मा ने 55 व अनमोल ने 26 रन बनाए। कुरुक्षेत्र एकादश की ओर से वैभव ने चार विकेट लिए। इसके अलावा हर्षित व विराट ने दो-दो विकेट लिए।