फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kurukshetra MP Saini will stay in Rohtak for two days

रोहतक में दो दिन प्रवास करेंगे कुरुक्षेत्र के सांसद सैनी

Fri, 03 Sep 2021 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra MP Saini will stay in Rohtak for two days
कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष नसीब सैनी पार्टी की ओर से निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो दिन तक रोहतक प्रवास करेंगे। वह 8-9 सितंबर को कलानौर, किलोई, सांपला और महम में कई कार्यक्रम मेें भाग लेंगे। वहीं, सांसद के दौरे की तैयारियों को लेकर जिला प्रधान अजय बंसल की अध्यक्षता में वीरवार को बैठक हुई। इसमें जिले के प्रभारी अरविंद यादव, उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष रामअवतार वाल्मीकि, शमशेर खरकड़ा व सतीश नांदल भी शामिल हुए।
विज्ञापन

अरविंद यादव ने कहा कि पार्टी लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही है। हर मंडल स्तर पर शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेताओं का प्रवास पूरे प्रदेश में रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व बनता है कि पार्टी का कार्यक्रम जनता तक पहुंचाए। मनीष ग्रोवर ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के काम को उत्सव की तरह समझकर करें। इस मौके पर मेयर मनमोहन गोयल, राजेश भालौट, सतीश आहुजा, दिनेश घिलौड़, नरेंद्र खट्टर, मदन गोयल, ऊषा शर्मा, राजकुमार सुनारिया, सतीश चौधरी, रमेश भाटिया, अशोक चौधरी, राजकुमार शर्मा, नवीन ढुल, राजवीर आर्य, रेनू डाबला, अशोक सहगल, तरुण सन्नी शर्मा भी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed