फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Komal secured first place for her startup idea

Rohtak News: स्टार्टअप आइडिया में कोमल को मिला पहला स्थान

Wed, 02 Sep 2026 09:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Komal secured first place for her startup idea
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल की ओर से विश्व उद्यमिता दिवस-2026 के तहत बुधवार को स्टार्टअप आइडिया प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय ‘एंटरप्रेन्योरशिप, स्टार्टअप्स’ रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में उद्यमिता, रचनात्मक सोच और नवाचार को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने की। उन्होंने छात्राओं को रचनात्मक विचारों को व्यावहारिक रूप देने और उद्यमिता के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उद्यमिता एवं कौशल विकास विषय पर व्याख्यान सह कार्यशाला भी हुई। बीबी हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष नीरज राव ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए। बीकॉम फाइनल की कोमल ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीकॉम तृतीय वर्ष की मुस्कान, सोनिया, शान और किरण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बीकॉम द्वितीय वर्ष की जया और एमकॉम फाइनल की छात्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed