{"_id":"66030d9a32445b1b90092683","slug":"knife-used-for-dancing-on-dj-in-lakhanmajra-injured-admitted-to-pgi-rohtak-news-c-17-roh1019-389380-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लाखनमाजरा में डीजे पर नाचने को लेकर चले चाकू, घायल पीजीआई में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लाखनमाजरा में डीजे पर नाचने को लेकर चले चाकू, घायल पीजीआई में दाखिल
Tue, 26 Mar 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। लाखनमाजरा में फाग के दिन डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक युवक को पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने गांव के ही युवक अमन व लुकसर के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव के युवक दीपक ने दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सुनील डीजे का संचालन करता है। सोमवार को फाग के दिन परिवार के सदस्य व दोस्त घर के पास गली में डीजे लगाकर नाच रहे थे। गांव के युवक अमन व लुकसर आए और डीजे बजाने का विरोध करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने डीजे पर पानी डाल दिया। उसके भाई ने एतराज जताया तो आरोपियों ने उसके भाई के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। उसके भाई को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन