फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kisheri Kanya Mahavidyalaya and Jat College won the handball competition.

Rohtak News: किशाेरी कन्या महाविद्याय और जाट कॉलेज ने जीती हैंडबॉल प्रतियोगिता

Sun, 14 Jan 2024 01:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:12 PM IST
विज्ञापन
Kisheri Kanya Mahavidyalaya and Jat College won the handball competition.
रोहतक। अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय के खेल मैदान में शनिवार को तीन दिवसीय इंटर कॉलेज पुरुष व महिला वर्ग की हैंडबॉल चैंपियनशिप का समापन हुआ। इस चैंपियनशिप के समापन पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. शबनम राठी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उन्हें भविष्य में खेल के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने जाट कॉलेज की टीम को विजेता बनने पर बधाई दी। डॉ. सुखबीर सिंह सिंधु ने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान प्रदेश भर से कई कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में जाट कॉलेज और राजकीय महाविद्यालय महम की टीमों के बीच हुआ। इसमें जाट कॉलेज की टीम विजय रही। महिला वर्ग के मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय महम और किशाेरी कन्या महाविद्यालय के बीच हुआ, इसमें किशाेरी कन्या महाविद्यालय ने जीत हासिल की। इस दौरान निर्णायक मंडल में डॉ. कुसुम, अमित मलिक, राजेश जाखड़, प्रीतपाल कादियान रहे। इस अवसर पर डॉ. सुखबीर सिंह सिंधु, डॉ. मनीष हुड्डा, दयानंद मलिक, डॉ. मनीष हुड्डा, डॉ. वरुण मलिक, डॉ. रोहित राठी, डॉ. प्रदीप श्योरण, डॉ. नीतेश लठवाल, डॉ. आनंद मलिक, डॉ. मस्तराम, डॉ. जयपाल, डॉ. विशाल, डॉ. प्रदीप भारद्वाज, डॉ. मनीषा सैनी और डॉ. सुमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed