{"_id":"64d3f38aab10ea49990b39b6","slug":"kisan-sabha-launched-a-campaign-regarding-the-demonstration-rohtak-news-c-17-roh1018-220033-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: किसान सभा ने प्रदर्शन को लेकर अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: किसान सभा ने प्रदर्शन को लेकर अभियान चलाया
Thu, 10 Aug 2023 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। जलभराव से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे को लेकर किसान सभा वीरवार सुबह डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन को लेकर उन्होंने खिड़वाली, खरेंटी, घड़ोठी, चिड़ी समेत अन्य गावों में अभियान चलाया।
किसान सभा के जिला सचिव बलवान सिंह ने बताया की जुलाई के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश के चलते जिले के दर्जनों गावों की हजारों एकड़ फसल जलमग्न है और फसल बर्बाद हो चुकी हैं। किसानों के ट्यूबवेल भी खराब हो चुके हैं, पानी की निकासी भी धीमी गति से हो रही है। इससे नुकसान अधिक बढ़ने का खतरा बना हुआ है। अभी तक सरकार द्वारा जिले को बाढ़ घोषित नहीं किया गया, न ही किसानों के आंकलन के कार्य को शुरू किया गया। जिला प्रधान प्रीत सिंह ने कहा की सभी प्रभावित गावों के किसान आज मानसरोवर पार्क में एकत्रित होकर उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। पिछला मुआवजा भी अभी तक लंबित है साथ ही बीमा क्लेम भी बीमित किसानों को नहीं दिया गया। इसके लिए सभी गावों के किसानों से प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की गई है।