फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kisan Mazdoor Sangathan demanded to speed up flood rescue operations

Rohtak News: किसान मजूदर संगठन ने बाढ़ बचाव कार्यों में तेजी लाने की मांग की

Fri, 05 Sep 2025 02:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Kisan Mazdoor Sangathan demanded to speed up flood rescue operations
रोहतक कार्यालय में राज्य स्तरीय बैठक के दौरान उप​स्थित ऑल इंडिया खेत मजदूर संगठन के प्रदेश अध्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने सरकार से बाढ़ बचाव व राहत कार्यों में तेजी लाने की मांग की है। किसानों की मांग है कि जान-माल की रक्षा जाए। घरों से पानी निकाला जाए। लोगों को सुरक्षित व उपयुक्त स्थानों पर पहुंचाया जाए। साथ ही, भोजन व पीने के साफ पानी का इंतजाम किया जाए।
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने भरत कॉलोनी स्थित कार्यालय में राज्यस्तरीय बैठक की। बैठक में हालात का जायजा लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि फिलहाल सरकार के पास प्रबंध अपर्याप्त है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह मातनहेल ने कहा कि खेतों से पानी निकाला जाए।
विज्ञापन

फसल खराबे का तत्काल मुआवजा दिया जाए। पानी के दूषित होने से बिमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। चिकित्सकों की टीम देहात व कस्बों में भेजी जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पहल करके हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व जम्मू-काश्मीर सरकारों को पर्याप्त सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने लोगों से हमेशा की तरह प्रभावित गांवों में हर प्रकार की राहत सामग्री व मदद पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जयकरण मांडोठी ने बताया कि बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान व महासचिव शंकर घोष ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बाढ़ जैसे हालात में राहत कार्यों में भागीदारी करने का आह्वान किया।। बैठक में हंसराज राणा, ईश्वर सिंह दहिया, जयकरण, देवेंद्र सिंह सोनीपत, राजकुमार कुरुक्षेत्र, विजय कुमार, रामकुमार रेवाड़ी व फूल सिंह भिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed