फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kisan Express and Sriganganagar Intercity will run from October 15

किसान एक्सप्रेस और श्रीगंगानगर इंटरसिटी 15 अक्तूबर से चलेगी

Tue, 13 Oct 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kisan Express and Sriganganagar Intercity will run from October 15
त्योहारी सीजन में लोगों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 15 अक्तूबर से दिल्ली से बठिंडा को जाने वाली किसान एक्सप्रेस और दिल्ली से श्रीगंगानगर इंटरसिटी चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों के चलने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन ट्रेनों के चलने से लोगों का दिल्ली आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दीपावली तक और ट्रेन चलाई जा सकती हैं। रेलवे प्रशासन ने दीपावली के मद्देनजर धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इसके चलते अब रोहतक से दो और ट्रेनों का संचालन होगा। रेलवे प्रशासन 15 अक्तूबर से किसान एक्सप्रेस और श्रीगंगानगर इंटरसिटी चलाने जा रहा है। किसान एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर रोहतक, भिवानी, हिसार, सिरसा होते हुए बठिंडा जाती है। इंटरसिटी एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर रोहतक, जींद, जाखल होते हुए श्रीगंगानगर जाती है। रेलवे ने इन ट्रेनों की समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया है। किसान एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर 12:35 बजे रोहतक आएगी, जबकि शाम 4:35 बजे दिल्ली रवाना होगी। श्रीगंगानगर इंटरसिटी दिल्ली से सुबह 11:50 बजे रोहतक आएगी और दोपहर 2:36 बजे दिल्ली जाएगी। रेलवे के यातायात प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि मुख्यालय से किसान व श्रीगंगानगर इंटरसिटी 15 अक्तूबर से चलने के निर्देश आ गए हैं। इसको लेकर स्टेशन पर समुचित व्यवस्थाएं 14 अक्तूबर तक पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed