{"_id":"5fde38878ebc3e40fd314763","slug":"kisan-agitation-hunger-strike-continues-for-the-fourth-day-in-makdouli-the-condition-of-the-agitators-started-deteriorating-rohtakcity-news-rtk587104862","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलनः मकड़ौली में चौथे दिन भी भूख हड़ताल जारी, बिगड़ने लगी अनशनकारियों की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलनः मकड़ौली में चौथे दिन भी भूख हड़ताल जारी, बिगड़ने लगी अनशनकारियों की हालत
विज्ञापन
मकड़ौली टोल प्लाजा पर भूख हड़ताल पर बैठे किसान। संवाद
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। कृषि कानूनों के खिलाफ शनिवार को किसान सरकार पर जमकर बरसे। केंद्र के इन तीनों कानूनों को रद्द करने की आवाज उठाते हुए भाजपाइयों के धरने को दिखावा करार दिया। मकड़ौली में किसान चौथे दिन भी भूख हड़ताल पर रहे। यहां पहले दिन अनशन पर बैठे दो किसानों की हालत बिगड़ने लगी है। अब तक इनके स्वास्थ्य की जांच तक नहीं हुई है। इधर, अनशन स्थल पर हरियाणवी कलाकार व रागिनी गायक पहुंचे। इन्होंने अपनी प्रस्तुतियों से ग्रामीणों को बांधे रखा।
किसान आंदोलन को लेकर किसानों का जोश उबाल पर है। कृषि कानूनों को सिरे से रद्द कराने की मांग पर अड़े किसानों ने शनिवार को दिन भर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर किया। किसानों का कहना है कि यदि ये कानून सही हैं तो इतना विरोध क्यों हो रहा है। इसमें कहीं तो सच्चाई होगी। वैसे भी किसान देश का पेट भरता है। यदि इसे पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बना दिया गया तो किसान से पहले आम आदमी बे मौत मारा जाएगा। यह बात किसान भली भांति जानता है। इसीलिए वह अपने व देश की जनता के हक के लिए सड़क पर उतरा है। पहली बार इतना बड़ा आंदोलन खड़ा हुआ है। यह अपने आपमें सरकार के सामने सवाल है।
----
बिगड़ने लगी राजू व संजू की तबीयत
किसान आंदोलन के समर्थन में मकड़ौली टोल प्लाजा पर भूख हड़ताल शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। यहां अनशन पर बैठे संजू हुड्डा व राजू मकड़ौली की हालत बिगड़ने लगी है। ये पहले दिन अनशन शुरू करने वाले किसान हैं। जबकि योगेंद्र उर्फ सोनू व भोला शुक्रवार 18 दिसंबर को अनशन पर बैठे हैं। अनशन के चौथे दिन में प्रवेश करने के बावजूद अनशनकारियों का स्वास्थ्य नहीं जांचा जा रहा है। अब तक न तो कोई चिकित्सक अनशन स्थल पर पहुंचा है और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी या टीम। नतीजतन अनशनकारियों की सेहत का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
----
किसानों का कलाकारों ने किया मनोरंजन
मकड़ौली टोल प्लाजा अनशन स्थल पर शनिवार को अजय, देवा समेत अन्य हरियाणवी कलाकार पहुंचे। यहां इन कलाकारों व रागिनी गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से ग्रामीणों व अनशनकारियों का मनोरंजन किया। यहीं पंजाब जाने वाले व अनशन में शामिल किसानों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई।
----
एसवाईएल के नाम पर बरगला रही सरकार
किसान मजदूर विरोधी सरकार का जनता को एसवाईएल के नाम पर बरगला रही है। एसवाईएल के नाम पर धरना प्रदर्शन कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का बड़ा षड्यंत्र रचा है। ये आरोप शनिवार को इनेलो पूर्व प्रत्याशी पुनीत मायना ने सरकार पर लगाए हैं। अपने बयान में उन्होंने कहा है कि रोहतक व प्रदेश में अनेक जगह धरने पर बैठे भाजपा नेता एसवाईएल के नाम पर ढोंग कर किसान आंदोलन से लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं। केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होना भाजपा की कमी है। सरकार चाहती तो पंजाब से पानी हरियाणा आ सकता था। इसके बावजूद प्रयास तक नहीं किए गए। अब जनता को भ्रम में डाला जा रहा है।
-----------
अटायल से टीकरी बॉर्डर पहुंचीं महिलाएं
जनवादी महिला समिति की अटायल से कार्यकर्ता शनिवार को टीकरी बॉर्डर पहुंची। किसान आंदोलन के समर्थन में इन महिलाओं ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। समिति की राज्य सचिव सविता ने कहा कि किसानों पर इन तीन कृषि कानूनों को थोपना सरासर ज्यादती है। इसलिए समिति आंदोलन का समर्थन करती है। जिला अध्यक्ष राजकुमारी दहिया ने कहा कि कृषि कानून किसान विरोधी ही नहीं समाज व महिला विरोधी भी हैं। इन कानूनों का सीधा प्रभाव खाद्य सुरक्षा पर पड़ेगा। इससे गरीब परिवार राशन डिपो पर मिलने वाले राशन से वंचित हो जाएंगे। निर्मला व लक्ष्मी ने भी अपने विचार रखे।
जान गंवाने वाले किसानों को आज देंगे श्रद्धांजलि
किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने को उठाया एसवाईएल मुद्दाभारतीय किसान यूनियन अंबावत के प्रांतीय प्रधान अनिल नांदल उर्फ बल्लू प्रधान ने कहा है कि किसान कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्षरत हैं। इसी कड़ी में मकड़ौली टोल प्लाजा पर अनशन किया जा रहा है। यहां रविवार को किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले 22 किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश भर में एसवाईएल के नाम पर धरना-प्रदर्शन कर रही है। यह मात्र लोगों का ध्यान भटकाने के लिए है।
--
आज ढासा बॉर्डर कूच करेगी सर्व खाप पंचायत
किसान आंदोलन को लेकर शनिवार को सर्व खाप पंचायत की बैठक हुई। खाप चौरासी के प्रधान हरदीप अहलावत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अहलावत खाप के प्रधान जय सिंह अहलावत, नांदल के प्रधान डॉ सुरेश नांदन कादयान, खाप प्रधान केदार कादयान, हुड्डा खाप के पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा, सर्व खाप प्रवक्ता कैप्टन जगवीर मलिक, सुनारिया सतगामा प्रधान प्रकाश बुधवार, समंदर मलिक, देशवाल खाप प्रधान शिवधन देशवाल, सुरेश देशवाल, रूहिल राठी, खाप प्रधान डॉ. सोमबीर राठी समेत कई खापों के प्रधान एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सर्व खाप पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 दिसंबर को सभी खापें ढासा बॉर्डर पहुंच कर किसान आंदोलन में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। यहीं एक दिन का अनशन भी किया जाएगा। इसके साथ ही आंदोलन को भटकाने का प्रयास करने वालों को ऐसा प्रयास न करने की नसीहत दी गई। ऐसा नहीं करने पर समाज उन्हें माफ नहीं करेगा।

किसानों को संबोधित करते भारतीय किसान यूनियन अंबावत के प्रधान अनिल नांदल। अमर उजाला- फोटो : RohtakCity