फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kisan agitation: 22 lakh to Makauli and three lakh to Madina toll on first day

किसान आंदोलनः मकड़ौली को 22 लाख तो मदीना टोल को पहले दिन तीन लाख की चपत

Fri, 25 Dec 2020 10:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Kisan agitation: 22 lakh to Makauli and three lakh to Madina toll on first day
कृषि कानून के विरोध में मकड़ौली टोल प्लाजा पर धरन देते किसान। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
रोहतक। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे आंदोलनकारी किसान संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार को सभी टोल प्लाजा पर अफरा तफरी का माहौल रहा। तीन दिन तक टोल फ्री करने के लिए किसान हाईवे पर बीच में आकर डट गए। लेकिन कोई अव्यवस्था फैलती इससे पहले ही टोल प्रबंधन ने खुद ही तीन दिन तक टोल फ्री कर दिया। इसके चलते पहले दिन मकड़ौली टोल पर करीब 22 लाख रुपये तो मदीना टोल पर तीन लाख रुपये की चपत लगने का अनुमान है।
विज्ञापन

पानीपत हाईवे स्थित मकड़ौली टोल प्लाजा पर किसान संगठनों ने धरना प्रदर्शन के साथ अनशन शुरू कर रखा है। शुक्रवार को किसानों ने मकड़ौली टोल प्लाजा को तीन दिन के लिए फ्री किए जाने को आंदोलन किया। पहले दिन किसान इसमें कामयाब रहे। टोल प्रबंधन को किसानों के आगे झुकना पड़ा। तीन दिन के लिए खुद ही टोल को फ्री करने का निर्णय ले लिया। पहले दिन करीब 11 हजार वाहन मकड़ौली टोल से गुजरे जिनसे कोई फीस नहीं ली गई। टोल पर पूरे दिन किसान टेंट लगाकर धरना देकर बैठे रहे और रागिनी कार्यक्रम करते रहे। इसी तरह मदीन टोल पर भी किसानों की वजह से टोल फ्री किया गया।
विज्ञापन

---
कोई अव्यवस्था न हो इसलिए तीनों दिन फ्री रहेंगे टोल : सीजेएम
पहले टोल फ्री होने संबंधित मुख्यालय से कोई आदेश नहीं मिले थे। मगर शुक्रवार सुबह स्थिति को देखते हुए टोल फ्री कर दिया गया। टोल शनिवार और रविवार को भी फ्री रहेंगे। यह फैसला इसलिए भी लिया गया है ताकि किसी तरह कोई अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कर्नल वीरेंद्र सिंह शेखावत, सीजेएम, आरपीटीएल।
----
मदीना टोल : धरने पर बैठे किसान, कराया फ्री
महम (संवाद)। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को महम के किसानों ने मदीना टोल प्लाजा पर धरना दिया व आम वाहनों के लिए टोल फ्री कराया। किसानों ने सुबह नौ बजे टोल प्लाजा पर पहुंचकर टोल प्रबंधन से वाहनों के लिए फ्री करने की अपील की। किसानों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की और कृषि कानूनों को तुरंत वापस लेने की मांग की। टोल फ्री कार्यक्रम 27 दिसंबर तक चलेगा। धरना की अध्यक्षता किसान नेता प्रेम सिंह सिवाच व रामफल सीसर ने की। संचालन बलवान सिंह ने किया। इस मौके पर सीटू के जिला सचिव प्रकाश चंद्र, कोषाध्यक्ष सत्यरूप किशनगढ़, विक्रम, बलवान सिंह, सोमनाथ गिरोत्रा व अनिल शर्मा ने किसानों को संबोधित किया। टोल से करीब 800 वाहन फ्री में गुजरे, जिससे ढाई से तीन लाख का टोल को नुकसान हुआ है।
-------------
टीकरी बॉर्डर पर जाकर किया प्रदर्शन : छात्र संगठन आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ), महिला संगठन आल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन (एआईएमएसएस) और आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) के कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में टीकरी बॉर्डर पर जुलूस निकाला। एआईएमएसएस नेत्री रितु कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार बातचीत के नाम पर किसानों को धोखा दे रही है। पीएम मध्यप्रदेश के किसानों को समझाते हैं, लेकिन दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे लाखों किसानों से बात नहीं करते हैं। ओडिसा से संगठन की राष्ट्रीय महासचिव छवि मोहंती भी किसान आंदोलन को समर्थन देने पहुंचीं। एआईडीएसओ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि ऐतिहासिक किसान आंदोलन में देश के कोने कोने से छात्र, महिला और किसान बड़ी संख्या शामिल हो रहे हैं। आंदोलन को और मजबूत करने के लिये कल 26 दिसंबर शहीद ऊधम सिंह की जयंती टीकरी बॉर्डर पर ही मनाएंगे।
-----
तपा बोहर के 8 गांवों से हजारों किसान टीकरी बॉर्डर कूच
अठगामा तपा बोहर पंचायत के अंतर्गत आने वाले 8 गांवों से हजारों किसान 60 ट्रैक्टर-ट्रालियों व 40 से अधिक वाहनों से प्रधान अशोक ठेकेदार के नेतृत्व में दिल्ली के टीकरी बॉर्डर के लिए कूच कर गए। अशोक ठेकेदार ने कहा कि केंद्र सरकार को जगाने के लिए किसान एकजुट हैं। क्षेत्र में किसान आंदोलन को मिल रहे भारी जनसमर्थन से यह बात सिद्ध हो गई है कि किसान सरकार के मनमाने रवैये तथा विशेषकर कृषि कानूनों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। आंदोलन में बोहर, गढ़ी, माजरा, कुताना, भालौठ, बलियाना, खेड़ी साध, पहरावर, पाकस्मा, नौनंद और कसरैंटी के ग्रामीण शामिल रहे। प्रेस प्रवक्ता देवराज नांदल ने बताया कि शुक्रवार को आंदोलन के लिए 20 क्विंटल खाद्यान्न सामग्री, 1 ट्राली लकड़ी व 1 ट्राली कच्ची सब्जियों की भरकर किसान आंदोलन में पहुंचाई गई। इस अवसर पर महासचिव महिपाल अत्री, उपाध्यक्ष राजेश भालौठ, पूर्व सरपंच बलियाणा राजेश, पाकस्मा के पूर्व सरपंच कृष्ण राणा, देवराज नांदल, बलवान, रमेश कौशिक, निक्कू, जुगनू नांदल, बनी सिंह नांदल, यशवारी फौगाट मौजूद रहे।

-----
सर्व खाप ने कल्हावड़ लंगर में की सेवा
कृषि कानूनों के विरुद्ध आंदोलनरत किसानों की सेवा में मलिक (गठवाला ) खाप के प्रमुख गांव कल्हावड़ में 25 नवंबर से लगाए लंगर पर शुक्रवार को सर्व खाप संयोजक महेंद्र सिंह नांदल, नांदल खाप प्रधान डॉ. सुरेश नांदल, सर्व खाप प्रवक्ता कैप्टन जगवीर मलिक, हुड्डा खापपूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा, संदीप नांदल, नरवाल खाप प्रधान भले राम रूहिल राठी खाप प्रधान डॉ. सोमबीर राठी, रोहतक चौरासी के प्रधान हरदीप अहलावत पहुंचे और वहां पर गांव कल्हावड़ के निवासियों द्वारा किसानों की सेवा में दी जा रही सुविधाओं में पहुंचकर सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed