{"_id":"5fc1551a8ebc3e9bb604f256","slug":"killing-of-woman-with-sharp-weapons-gold-chain-and-4-lakh-looted-crooks-entering-house-in-kewalganj-rohtak-news-rtk584091453","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवलगंज में घर में घुसकर धारदार हथियारों से महिला की हत्या, सोने की चेन और 4 लाख लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवलगंज में घर में घुसकर धारदार हथियारों से महिला की हत्या, सोने की चेन और 4 लाख लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन
केवलगंज में हत्या के बाद घर के बाहर जमा लोग।
- फोटो : RohtakCity
केवलगंज में एक घर में घुसकर घर की मालकिन की अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। हत्यारे घर से करीब 4 लाख की नकदी भी लूट ले गए। शाम करीब 6 बजे जब बेटा घर लौटा तो उसने मां को खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा देखा। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। साथ ही मां को एक निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुरानी सब्जीमंडी थाना प्रभारी एसआई कुलदीप, सीआईए वन और टू की टीम मौके पर पहुंची। बेटे राहुल जैन के बयान के आधार पर महिला के शव को पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया गया है। वहीं, पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। मृतका के बेटे राहुल जैन ने पुलिस को बताया कि वह झज्जर रोड निवासी अंकित जैन के साथ पार्टनरशिप में रोड़ी क्रशर का काम करता है। उसकी दो विवाहित बहनें हैं। पिता घनश्याम का देहांत हो चुका है। घर पर वह और उसकी मां सुनीता जैन (58) ही रहते थे। मां गृहिणि थी। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह भी मैं काम के लिए 8 बजे घर से निकला था। शाम करीब 6 बजे जब घर आया तो देखा कि दरवाजे खुले हुए हैं। अंदर कमरे में गया तो देखा कि मां फर्श पर खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई है। घर का सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद मैं तुरंत मां को एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पीजीआई के शवगृह में रखवाया गया।
पीजीआई से लौटने के बाद घर पता लगा कि घर में हुई है लूट
राहुल जैन ने पुलिस को बताया कि जब वह परिजनों के साथ पीजीआई में शव रखवा कर घर लौटा तो घर चेक किया। जिस दौरान पता लगा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। सामान चेक करने पर पता लगा कि घर से 4 लाख रुपयों की नकदी, मां के गले की सोने की चेन सहित अन्य सामान की भी लूट हुई है। मगर मां के हाथों में पहनी हुई अंगुठियां ज्यों की त्यों थी।
शाम 5:20 बजे बेटी ने किया था फोन, मां ने नहीं किया था रिसीव
पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर जांच की। हर एंगल पर बारीकि से जांच शुरू की। इस दौरान एक पहलु में यह भी सामने आया कि सुनीता का मोबाइल फोन उसके कमरे में ही था। जिसे जांच करने पर पता लगा कि शाम 5:20 बजे सुनीता की बेटी ने फोन किया हुआ है, मगर वह मिस कॉल हो गई थी। यानी सुनीता उसे रिसीव नहीं कर पाई थी। इससे पुलिस यह भी अनुमान लगा रही है कि हत्या इसे कॉल आने से पहले हो चुकी थी।
विज्ञापन
वारदात के हर एंगल पर जांच की जा रही है। मामले को लेकर सीआईए वन और टू टीम सहित थाना पुलिस टीम को लगा दिया गया है। क्षेत्र के सीसीटीवी खंगालने के साथ-साथ जांच में आने वाले हर संदिग्ध से पूछताछ कर मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
- गोरखपाल राणा, डीएसपी, मुख्यालय।