{"_id":"68e820222e86b02f0703952a","slug":"kila-railway-road-shauri-market-and-model-town-declared-vehicle-free-zones-from-11th-to-20th-rohtak-news-c-17-roh1019-742143-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 11 से 20 तक किला, रेलवे रोड, शौरी मार्केट और मॉडल टाउन वाहन फ्री जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 11 से 20 तक किला, रेलवे रोड, शौरी मार्केट और मॉडल टाउन वाहन फ्री जोन घोषित
विज्ञापन
28 करवा चौथ को लेकर किला रोड पर उमड़ी भीड़। संवाद
रोहतक। त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने किला रोड, रेलवे रोड, शौरी मार्केट और मॉडल टाउन को वाहन फ्री जोन घोषित किया है। साथ ही दो जगह स्थायी और छह जगह अस्थायी पार्किंग बनाई हैं। इसके साथ ही 11 से 20 अक्तूबर तक जाम को देखते रूट डायवर्ट रहेंगे।
पुलिस के मुताबिक दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है क्योंकि इस समय बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है। खरीदारी करने के लिए अधिक संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं। ऐसे में बाजारों में यातायात, पार्किंग व सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
त्योहार को देखते हुए रेलवे रोड, किला रोड, शौरी क्लॉथ मार्केट व मॉडल टाउन को वाहन फ्री जोन बनाया गया है। इसके लिए झज्जर रोड टी पॉइंट से कच्चा बेरी रोड वाया भिवानी स्टैंड, दुर्गा भवन मंदिर तक की सड़कों को वाहन फ्री जोन बनाया गया है। साथ ही जोन में 12 स्थानों को चिह्नित कर नाके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
...
यूं होगा जोन में रूट डावयर्ट
सुबह 10 से रात 10 बजे तक किला रोड, दुर्गा भवन मंदिर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। झज्जर रोड टी पॉइंट पर आने वाले वाहनों को झज्जर रोड की तरफ रवाना किया जाएगा। कच्चा बेरी रोड पर आने वाले वाहनों को माता दरवाजा, दयानंद मठ चौक, गोहाना अड्डा होते हुए आंबेडकर चौक की तरफ निकाला जाएगा। इसी प्रकार अग्रसेन चौक से किसी भी वाहन को रेलवे रोड और भिवानी स्टैंड की तरफ आने-जाने नहीं दिया जाएगा।
..............
मॉडल टाउन वाहन फ्री, छह जगह लगाए जाएंगे नाके
पुलिस की तरफ से मॉडल टाउन मार्केट को भी वाहन फ्री जोन बनाया गया है। इसमें 6 स्थानों को चिह्नित कर नाकाबंदी की जाएगी। डी पार्क से सोम स्वीट्स चौक तक की सड़क वाहन फ्री रहेगी। मॉडल टाउन मार्केट में आने वाले व्यक्ति अपने वाहन मेडिकल मोड़ पार्किंग में खड़े कर सकते हैं।
...........
यहां बनाए गए हैं पार्किंग स्थल
: महाराजा अग्रसेन पार्किंग स्थल (एलिवेटेड रोड)
: पुराना सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हुड्डा ग्राउंड पार्किग स्थल नजदीक पुरानी सब्जी मंडी,
: भगत सिंह पार्किंग, किला रोड
: पुराना आईटीआई ग्राउंड सर्कुलर रोड
: मेडिकल मोड़ (दाहिनी तरफ पार्किंग स्थल)
: रेलवे स्टेशन पार्किंग
: अशोक मोड़ पार्किंग
: जाट कॉलेज ग्राउंड
............
यहां होगी पैदल गश्त
पुलिस की तरफ से रेलवे रोड, शौरी मार्केट, प्रताप चौक, चमेली मार्केट, किला रोड व डी-पार्क में पैदल गश्त लगाई जाएगी। इसमें महिला पुलिस कर्मियों को भी शामिल किया गया है।