फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kidney transplant will start in PGI Rohtak

पीजीआई रोहतक में शुरू होगा किडनी प्रत्यारोपण

Tue, 02 Feb 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kidney transplant will start in PGI Rohtak
रोहतक। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि जल्द ही पीजीआईएमएस रोहतक में किडनी प्रत्यारोपण शुरू किया जाएगा। प्रदेश सरकार इसको लेकर काफी गंभीर है और व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा शत-प्रतिशत ई-ऑफिस व्यवस्था लागू की जाए। जल्द से जल्द पेपर फाइल का काम पूरी तरह से बंद करें। प्रति सप्ताह 10 फाइल प्रति यूजर और पांच फाइल प्रति यूजर का लक्ष्य को हासिल करें।
विज्ञापन

डा. गुप्ता ई-ऑफिस, अंत्योदय सरल, पीएनडीटी/एमटीपी अधिनियम, वन स्टॉप सेंटर, प्ले स्कूल, सक्षम हरियाणा शिक्षा तथा सीएम विंडो पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निवारण की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने रोहतक प्रशासन को सक्षम हरियाणा शिक्षा के स्कोर बोर्ड में प्रथम आने और सीएम विंडो पोर्टल पर अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री का विजन पेपर वर्क को पूरी तरह से बंद करना है, इसलिए संबंधित विभागों के अधिकारी नौ फरवरी को ई-ऑफिस पर लाइव हों। उन्होंने बताया कि जल्द ही रोहतक पीजीआईएमएस में किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू होने जा रही है, जिसका लाभ प्रदेश के तमाम लोगों को मिलेगा। अंत्योदय सरल की समीक्षा करते हुए सभी नगराधीशों एवं नोडल अधिकारियों से नियमित समीक्षा करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि कन्या भ्रूण हत्या एवं प्रसव पूर्व लिंग जांच में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सीएम विंडो पोर्टल की शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता से समयावधि में करें।
विज्ञापन

डॉ. राकेश गुप्ता ने वन स्टॉप सेंटर की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चार हजार प्ले स्कूल स्थापित करने की घोषणा की है जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में 1135 प्ले स्कूल खुलेंगे जिनमें तीन से छह साल के बच्चे भर्ती होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीसी महेंद्र पाल ने कहा प्रशासन निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रयास कर रहा है। पीजीआईएमएस, पुलिस व यातायात की शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। इस दौरान एसडीएम राकेश कुमार सैनी, नगराधीश ज्योति मित्तल, पुलिस उपाधीक्षक गोरखपाल एवं सुशीला, सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी जितेंद्र मलिक, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी शैलेट जोस, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी नांदल, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी बिमलेश कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed