{"_id":"612be3ab8ebc3e266243765a","slug":"kicking-and-punching-went-on-in-the-meeting-of-the-adhoc-committee-of-vaish-sanstha-rohtak-news-rtk6223971180","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य संस्था की एडहॉक कमेटी की बैठक में चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य संस्था की एडहॉक कमेटी की बैठक में चले लात-घूंसे
विज्ञापन
मारपीट के दौरान फटी कमीज। अमर उजाला
वैश्य संस्था में गहराया विवाद उलझता जा रहा है। संस्था की एडहॉक कमेटी की बैठक में रविवार को लात-घूंसे चले। संस्था के सह सचिव कैलाश जैन व सदस्य राधेश्याम गर्ग के बीच मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। हंगामे के बीच वीटीआई (वैश्य टेक्निकल इंस्टीट्यूट) के स्टाफ का तीन महीने का अटका वेतन व चार नए कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव पास किए गए हैं। हंगामे की वजह बैठक को असंवैधानिक करार देना व अवैध खाते खुलवाना बताया जा रहा है।
वीटीआई में प्रधान की ओर से बुलाई गई बैठक में 10 सदस्य एक पक्ष से व सात सदस्य दूसरे पक्ष से शामिल हुए। यहां प्रधान पक्ष ने कुछ एजेंडे रखते हुए उन्हें मंजूरी देने के लिए प्रस्ताव पारित किया। इसमें पिछले तीन महीने से अटके वीटीआई कर्मचारियों के वेतन व चार नए कोर्स शुरू करने का एजेंडा अहम रहा। संस्था के दूसरे पक्ष ने प्रधान पक्ष की ओर से खुलवाए गए दो बैंक खातों को गलत करार देते हुए आपत्ति जताई। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। संस्था के पदाधिकारी ने एडहॉक कमेटी सदस्य को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले।
मारपीट कर कपड़े फाड़ने का आरोप
वैश्य एजुकेशन सोसायटी के सह-सचिव दिल्ली निवासी कैलाश जैन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सुबह 11.00 बजे वैश्य कॉलेज आफ इंजीनियरिंग के कान्फ्रेंस हाल में एडहॉक कमेटी की बैठक हो रही थी। इसके बाद राधेश्याम गर्ग पुठ्ठीवाले ने अपशब्द कहना शुरू कर दिया। साथ ही पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने राधेश्याम गर्ग व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पिटाई और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
रेलवे रोड निवासी राधेश्याम गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार को सुबह 11 बजे वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कमेटी में गया था। वहां पर मीटिंग में विचार विमर्श चल रहा था। इस दौरान सह सचिव कैलाश जैन ने अचानक उनकी पिटाई शुरू कर दी। लहूलुहान कर दिया व जान से मारने की धमकी दी। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी है। पुलिस ने कैलाश जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कमेटी न वेतन बढ़ा सकती है और न ही कर सकती है पदोन्नति
एडहॉक कमेटी सदस्य राधेश्याम गर्ग ने कहा कि प्रधान पक्ष ने असंवैधानिक बैठक बुलाई थी। यहां अनेक वित्तीय मामलों के प्रस्ताव पारित कर दिए गए। इसी बात का विरोध किया था। बैठक की नियमानुसार सचिव इसकी सूचना जारी करता है। यही नहीं, पिछले एक साल से यह बैठक नहीं बुलाई गई। अब अचानक बैठक कर गलत फैसले होने लगे तो विरोध पर लात-घूंसों से विरोधियों का मुंह बंद करने का प्रयास किया गया। एडहॉक कमेटी न तो किसी का वेतन बढ़ा सकती है न पदोन्नति कर सकती है। इसके बावजूद कमेटी ने ये फैसले लिए हैं। यही नहीं, संस्था में करीब 10 करोड़ रुपये का घपला किया गया है।
सचिव को है बैठक बुलाने का अधिकार
संस्था की कार्यकारिणी का समय सवा साल पहले पूरा हो चुका है। एडहॉक कमेटी संस्था की देखभाल के लिए बनाई गई है। किसी भी तरह की बैठक बुलाने के लिए सचिव को अधिकार है। प्रधान या कोई ओर बैठक नहीं बुला सकता है। रविवार को बुलाई गई बैठक असंवैधानिक है।
-डॉ. चंद्र गर्ग, सचिव, वैश्य शिक्षण संस्था
संस्था की नई कार्यकारिणी के चुनाव होने हैं। तब तक एडहॉक कमेटी प्रधान की देखरेख में काम करेगी। संस्था के वीटीआई स्टाफ को तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा था। इसलिए बैठक बुलानी पड़ी। यहां कर्मचारियों के वेतन व वीटीआई में चार नए कोर्स शुरू करने के एजेंडे पास किए गए हैं। यह सामान्य बैठक थी। कुछ लोगों ने गालीगलौज की तो हाथापाई हो गई।
-विकास गोयल, प्रधान, वैश्य शिक्षण संस्था