रोहतक। वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. तरुणा मल्होत्रा ने की। पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग में खुशबू ने पहला, नेहा ने दूसरा, पूजा ने तीसरा व गरिमा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
स्लोगन लेखन में गरिमा प्रथम, रेनू द्वितीय व शालू तृतीय स्थान पर रहीं। डॉक्टर तरुणा मल्होत्रा ने बताया इस महिला दिवस की थीम एक्सीलरेट एक्शन है और आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का मकसद विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना और किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार करना है। इस मौके पर डॉ. मोनिका, डॉ. सुषमा बतरा (प्रधान) और राज अरोड़ा (उप प्रधान) मौजूद रहीं।