{"_id":"65fcaedd50e8713a9401d9b4","slug":"khatu-shyams-nishan-yatra-taken-out-with-much-fanfare-rohtak-news-c-17-roh1020-386494-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: धूमधाम से निकाली खाटू श्याम की निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: धूमधाम से निकाली खाटू श्याम की निशान यात्रा
विज्ञापन
21सीटीके61...शांतमई चौक के पास निशान यात्रा में झूमते श्रद्धााल। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। होली से पूर्व फाल्गुन महीने की द्वादशी का पर्व श्याम भक्तों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। पीपल वाली गली स्थित खाटू श्याम मंदिर कमेटी के सदस्यों ने फाल्गुन द्वादशी के अवसर पर शहर में भव्य निशान यात्रा निकालते हुए बाबा श्याम का गुणगान किया।
निशान यात्रा के दौरान 1100 भक्तों ने बाबा की ध्वजा को उठाते हुए खाटू नरेश के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने हारे के सहारे खाटू श्याम की जय का जयघोष करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। निशान यात्रा का शुभारंभ महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी महाराज के सानिध्य में विधायक बीबी बतरा ने श्याम बाबा की पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर किया। आयोजक सुरेश कुमार गर्ग ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारा भी लगाया गया।
बाबा श्याम की झांकी रही आकर्षण का केंद्र : निशान यात्रा के दौरान बाबा श्याम की झांकी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। बाबा श्याम की भव्य प्रतिमा को आकर्षक फूलों से सजाया गया। विभिन्न रंगों के फूलों से बाबा का श्रृंगार भक्तों के लिए मनमोहक रहा। वहीं, बाबा की अखंड ज्योत के दर्शन करने व पंचमेवे का प्रसाद लेने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। जगह-जगह भक्तों ने बाबा की शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था
यात्रा के दौरान पुलिस कर्मियों ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया। कहीं पर भी जाम की स्थिति नहीं बनने दी गई।