फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Khatri Khap honored 210 promising people, including women, men and youth

Rohtak News: खत्री खाप ने 210 होनहारों को सम्मानित किया, महिलाएं, पुरुष व युवा भी शामिल

Mon, 07 Apr 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 07 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Khatri Khap honored 210 promising people, including women, men and youth
06सांपला01 : इस्माईला गांव में खत्री खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर सिंह व अन्य प्रतिनि​धि ​सम्
सांपला। इस्माईला गांव में रविवार को रामनवमी पर वार्षिक खत्री खाप का सम्मेलन हुआ, जिसमें कई राज्यों के खत्री गोत्र के लोगों की भागीदारी रही। खाप की तरफ से खेल, शिक्षा व राष्ट्रीय सेवा में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले करीब 210 महिला, पुरुष और युवाओं को खाप की ओर से पगड़ी, सम्मान पत्र, शॉल और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को इस्माईल गांव में खत्री खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर सिंह की अध्यक्षता में 20वां वार्षिक सम्मेलन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चरित्र निर्माण पर जोर देते हुए रणबीर सिंह ने कहा कि सबको शिक्षित व संगठित होकर आगे बढ़ने के प्रयास करना होगा। समाज में फैलने वाली सामाजिक बुराइयों से बचना होगा। युवा खेल, शिक्षा एवं राष्ट्रीय सेवा में भागीदारी बढ़ाएं। माता-पिता को भी अपने बच्चों को नशा व सामाजिक बुराइयों से बचने के लिए प्रेरित करना होगाए ताकि वे अपने रास्ते से ना भटक सके।
विज्ञापन

बच्चों में संस्कार डालें : विधायक
दिल्ली से विधायक रामकरण खत्री ने कहा कि लोगों को सामाजिक बुराइयों से बचना चाहिए। आज के बदलते दौर में मनुष्य में शिक्षित और सामाजिकता होनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी संस्कारी हो सके। इस मौके पर कमांडेंट संत कुमार, आईजी हजारीलाल, 14 गामा प्रधान आजाद सिंह खत्री, ओमप्रकाश खत्री, पीजीआई में अधिकारी सुभीता ढाका, कविता, गीता, सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश सचिव विकास खत्री, चेयरमैन टीनू खत्री, राजा खत्री, सरपंच मुकेश खत्री, सरपंच सुखबीर सिंह, दीपचंद खत्री गिझी व वकील शक्ति सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मंच का संचालन राजा व विकास खत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed