फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kharkada's soldier martyred during the exercises in Rajasthan

खरकड़ा का जवान राजस्थान में युद्धाभ्यास के दौरान शहीद

Fri, 29 Jan 2021 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Kharkada's soldier martyred during the exercises in Rajasthan
शहीद जोगेन्द्र की फाइल फोटो
महम। गांव खरकड़ा निवासी एक सैनिक राजस्थान के सूरतगढ़ में शहीद हो गया। शहीद जोगिंद्र पुत्र जय सिंह 11 साल पहले आर्मी में भर्ती हुआ था। फिलहाल उसकी तैनाती राजस्थान के सूरतगढ़ में थी। उसके पिता जय सिंह भी सेना से सेवानिवृत्त है। पिता को देखकर ही उसमें सेना में जाने का जज्बा पैदा हुआ था। शहीद सैनिक दो बहनों का इकलौता भाई था। वीरवार की सुबह युद्धाभ्यास के दौरान टैंक के टकराने से जोगिंद्र शहीद हो गया। इसकी सूचना दोपहर दो बजे परिवार वालों को मिली। शहीद जवान 5 साल और 3 साल के दो बच्चों का पिता था। जोगिंद्र के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया। परिवार व रिश्तेदार शव लेने के लिए राजस्थान रवाना हो गए है। वहीं शुक्रवार को सेना की ओर से शव को सौंपे जाने के बाद उसे गांव के बाहर स्थित बीकेएन स्कूल पर लाया जाया जाएगा। वहां से गांव तक सम्मान के साथ शवयात्रा निकाली जाएगी। शहीद का अंतिम संस्कार शुक्रवार को गांव में सैनिक सम्मान के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed