फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kharavad's daughter Asha Khatri will get Hindi Savi Sahitya Samman

खरावड़ की बेटी आशा खत्री को मिलेगा हिंदी सेवी साहित्य सम्मान

Sun, 10 Apr 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kharavad's daughter Asha Khatri will get Hindi Savi Sahitya Samman
आशा खत्री। विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity
रोहतक। सेक्टर एक निवासी व खरावड़ की साहित्यकार बेटी आशा खत्री लता को हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से हिंदी सेवी साहित्य सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इनका साहित्य से जुड़ाव 1997 में कारगिल युद्ध की घटनाओं से आहत होने पर हुआ।
विज्ञापन

अब तक इनकी 9 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनके सम्मानित किए जाने की घोषणा हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से की गई है। यह स्वीकृति अकादमी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी है।
विज्ञापन

गांव खरावड़ में जन्मी आशा का विवाह नरेला के निकट बाकनेर गांव में हुआ है। इनके पति दयानंद खत्री कृषि विभाग से पटवारी सेवानिवृत्त हैं। आशा खत्री स्वयं हरियाणा ग्रामीण बैंक में प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। बचपन से ही इनकी रुचि पढ़ने लिखने में रही है। गौरतलब है कि हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा साहित्यकार सम्मान योजना वर्ष 2021 के लिए विभिन्न सम्मानों के लिए साहित्यकारों का चयन कर लिया गया है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री के प्रेरक मार्गदर्शन में हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा गत 7 वर्ष की अवधि में साहित्यकार सम्मान योजना के अंतर्गत हिंदी एवं हरियाणवी के लगभग 100 साहित्यकारों को सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि अकादमी द्वारा वर्ष 2021 से विशेष हिंदी सेवी सम्मान (राशि 1 लाख रुपये) आरंभ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed