फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Khap brainstormed on cases of reservation movement, public welfare issues

Rohtak News: आरक्षण आंदोलन के मुकदमों, जनकल्याण के मुद्दों पर खाप ने किया मंथन

Wed, 09 Apr 2025 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Khap brainstormed on cases of reservation movement, public welfare issues
फोटो-08सीटीके28 आरक्षण आंदोलन के मुकदमों व समाज कल्याण के मुद्दाें पर खाप की कोर कमेटी बैठक में
रोहतक। शहर के दिल्ली रोड स्थित सनसिटी में मंगलवार को रोहतक, सोनीपत व झज्जर की खापों की कोर कमेटी की बैठक हुई। यहां आरक्षण आंदोलन के मुकदमों समेत समाज कल्याण के अहम मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ। इसकी अध्यक्षता अहलावत खाप प्रधान जय सिंह अहलावत ने की।
विज्ञापन


बैठक में समाज कल्याण के मुद्दों में नशामुक्ति, फूहड़ गाने, लिव इन रिलेशनशिप (सहमति संबंध) के अलावा सीबीआई कोर्ट पंचकूला में चल रहे आरक्षण आंदोलन के मुकदमों पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

आरक्षण आंदोलन के समय पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने का मामला भी शामिल रहा। यहां पंचायती समझौते के अनुसार चल रही कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया गया। इसमें सभी गवाहियां पंचायती फैसले के अनुसार समाप्ति की ओर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वखाप की तरफ से युवाओं के वकील जितेंद्र हुड्डा ने बताया कि इस एफआईआर को भी रोहतक की तरह वापस करने के लिए हाईकोर्ट में एप्लीकेशन लगाई है। इसके लिए खाप पंचायतों को पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु से मिलकर विचार विमर्श करना चाहिए, ताकि वह समानांतर चल रहे केस को वापस लेने के लिए आगे बात रख सकें। मंथन के बाद सभी सदस्य पूर्व मंत्री से मिले व उन्हें इस मामले से अवगत कराया।

विचार विमर्श के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत में किए गए वादे के अनुसार हमने अपना काम पूरा किया है। आगे भी प्रयास करेंगे। खाप प्रधानों को इस केस को लेकर डीआईजी सीबीआई से मिलना चाहिए। ये दोनों केस एक समान हैं। समान केस एक साथ नहीं चल सकते। उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही इस पर हुई प्रगति के बारे में सूचित करेंगे।


इस मौके पर अधिवक्ता जितेंद्र हुड्डा, अहलावत खाप प्रधान जयसिंह अहलावत, रोहतक खाप 84 प्रधान हरदीप अहलावत, मलिक खाप प्रधान दादा बलजीत मलिक, सर्वखाप संयोजक महेंद्र सिंह नांदल, दहिया खाप सुरेंद्र दहिया, हुड्डा खाप पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा, देशवाल खाप प्रतिनिधि सुरेश देशवाल व अहलावत खाप से सचिन जेएस अहलावत और सर्वखाप प्रवक्ता कैप्टन जगबीर मलिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed