फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   kennnyai loot matter can return his home

केन्याई छात्र को मिला सामान, आज जा सकता है अपने देश

Wed, 05 Aug 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 05 Aug 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
आखिरकार केन्याई छात्र को उसका लूटा गया सामान वापस मिल ही गया।
विज्ञापन


मंगलवार को कोर्ट की अनुमति मिलने पर एमडीयू के छात्र को सामान सुपुर्द कर दिया गया।

अब विदेशी छात्र अपने देश वापस लौटने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात की फ्लाइट से वह अपने देश वापस जा सकता है।

बता दें कि केन्याई छात्र जॉन के साथ तीन दिन पहले एमडीयू हॉस्टल में कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी। आरोपियों ने विदेशी छात्र का लैपटॉप, वीजा और पासपोर्ट आदि अन्य सामान भी लूट लिया था।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि बरामद हुए सामान की सुपुर्दगी के लिए मंगलवार को कोर्ट में कानूनी कार्रवाई पूरी कराई। देर शाम विदेशी छात्र को उसका पूरा सामान सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के छात्रों ने दिन भर पीड़ित के साथ रहकर कानूनी कार्रवाई पूरी कराई। अब उसकी फ्लाइट को लेकर प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित के एक साथी ने बताया कि बुधवार रात 11 बजे की फ्लाइट है, लेकिन अभी वह कंफर्म नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

केस वापसी के लिए दे सकता है शपथ पत्र
घटना में अब नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। सूत्रों की मानें तो आज विदेशी छात्र पुलिस को केस वापसी का शपथ पत्र दे सकता है। क्योंकि उसे डर सता है कि यदि केस चलाया गया तो उसे गवाही देने के लिए आना पड़ेगा। केन्या से गवाही देने के लिए आना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed