फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kejriwal to launch Make India number one campaign in Haryana on 7th

हरियाणा में 7 को मेक इंडिया नंबर वन अभियान शुरू करेंगे केजरीवाल

Sun, 04 Sep 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal to launch Make India number one campaign in Haryana on 7th
पत्रकारों से वार्ता करते आप के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टुटेजा लवली। अमर उजाला
रोहतक। आम आदमी पार्टी देश में मेक इंडिया नंबर वन अभियान शुरू करेगी। हरियाणा में इसका सात सितंबर को शुभारंभ होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिसार से यह अभियान शुरू करेंगे। ये दोनों सीएम हिसार का दो दिवसीय दौरा भी करेंगे। इसके तहत प्रदेश के कोने-कोने से युवा उनसे संवाद कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह कहना है पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टुटेजा लवली का। वे रविवार को सोनीपत रोड स्थित पार्टी के मध्य जोन कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इनके साथ मध्य जोन संयोजक अश्विनी दुलहेड़ा भी मौजूद रहे। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि देश को नंबर वन बनाने के लिए मेक इंडिया नंबर वन अभियान चलाया जा रहा है। इसका शुभारंभ हिसार से होगा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का देश को नंबर वन बनाने का सपना है। मध्य जोन के संयोजक ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता केजरीवाल को विकल्प के रूप में देख रही है। प्रदेश में अपराध चर्म पर है। बेरोजगारों की फौज है। सरकार युवाओं को नशे के गर्त में धकेल रही है। पार्टी इन समस्याओं के समाधान प्राथमिकता से करेगी। इसी कड़ी में आठ सितंबर को आदमपुर में तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि आदमपुर से पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और युवा, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में बदलाव के साक्षी बनेंगे। तिरंगा यात्रा के बाद आदमपुर मंडी में दिल्ली व पंजाब के मुख्यमंत्री रैली को संबोधित करेंगे। इस मौके पर रवींद्र जाखड़, पंकज शर्मा, राजकूपर लौटिया, बनवारी लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed