फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Keep the lock of vehicles strong, one vehicle is being stolen in five hours.

Rohtak News: गाड़ियों का लॉक रखें मजबूत, पांच घंटे में एक वाहन हो रहा चोरी

Thu, 17 Oct 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 17 Oct 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Keep the lock of vehicles strong, one vehicle is being stolen in five hours.
रोहतक। जिले में वाहन चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। 36 घंटे में सात वाहन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे पहले भी इस तरह के हर सप्ताह वाहन चोरी की घटनाएं हो रही है, लेकिन पुलिस इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का दावा है कि वाहन चोरी की घटनाओं का लगातार खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर के सीएमओ की बाइक चोरी
चोरों ने पीजीआईएमएस के ट्रामा सेंटर के सीएमओ डॉ. राहुल की पार्किंग से बाइक चुरा ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके बाइक की तलाश शुरू कर दी है। हिसार के सिंघला निवासी पीड़ित की ओर से दी शिकायत में पुलिस को बताया कि उन्होंने पार्किंग में बाइक खड़ी की थी और ड्यूटी पर चले गए। सुबह देखा तो पता कि उनकी बाइक चोरी हो चुकी थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हॉस्टल से छात्र की खराब बाइक चोरी
महर्षि दयानंद विवि के लॉ डिपार्टमेंट के एक छात्र की खराब बाइक भी चोरी हो गई। पीड़ित छात्र की शिकायत पर पीजीआईएमएस थाने में केस दर्ज किया गया है। जींद के बसंत विहार निवासी हेमंत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बाइक खराब हो गई थी। उसने बाइक को एमडीयू में पार्क किया था। बुधवार को जब विवि गया तो देखा कि वह चोरी मिली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बाहर से स्कूटी चोरी
किला मोहल्ला में चोर एक घर के बाहर खड़ी स्कूटी उठा ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात में 1 बजे तक स्कूटी खड़ी थी। सुबह देखा तो चोरी मिली। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हुड्डा पार्क के गेट से बाइक चोरी
सिवल लाइन थानाक्षेत्र के हुड्डा पार्क से एक बाइक चोरी हो गई। थाना कलानौर के कुटेसरा गांव निवासी पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित जोगिंद्र ने बताया कि बाइक को नया बस स्टैंड हुडा पार्क के गेट पर पार्क किया था। एक घंटे बाद बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
सोनीपत स्टैंड से बाइक चोरी
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सोनीपत स्टैंड के पास से बाइक चोरी हो गई। पीड़ित राम गोपाल कॉलोनी निवासी आदिल ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसने बाइक काे सोनीपत स्टैंड के पास पार्क किया था। कुछ देर बाद जब वापस आया तो वह गायब थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
असिस्टेंट प्रोफेसर की बाइक चोरी
थाना पीजीआईएमएस क्षेत्र की एमडीयू के पास से एक असिस्टेंट प्रोफेसर की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रोहतक के भरत कॉलोनी निवासी आशीष चरखी दादरी में असिस्टेंट प्रोफेसर है। मंगलवार को उन्होंने अपनी बाइक एमडीयू की दीवार के पास पार्क की थी। वहीं से उनकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
घर के बाहर से बाइक चोरी
थाना शिवाजी काॅलोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक को चोर चुराकर ले गए। पीड़ित बंटी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिन में घर के बाहर बाइक खड़ी थी और कुछ देर बाद देखा कि बाइक चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने पिछले डेढ़ माह में 10 से अधिक वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए अभी तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन वारदात का भी जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। -रवि खुंडिया, डीएसपी, मुख्यालय, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed