{"_id":"66722d051d72a3883a00fc75","slug":"keep-nirjala-ekadashi-fast-and-pray-for-happiness-and-prosperity-rohtak-news-c-17-roh1020-446216-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: निर्जला एकादशी व्रत रख की सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: निर्जला एकादशी व्रत रख की सुख-समृद्धि की कामना
विज्ञापन
18सीटीके43...जगदीश कॉलोनी में छबील लगाकर मीठा पानी देते श्रद्धालु। संवाद
रोहतक। माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में मंगलवार को निर्जला एकादशी पर ठंडे पानी की छबील लगाई गई। भक्तों ने भी मंदिर में पानी का मटका, पंखा, मिठाई, फल व दक्षिणा दी व ठंडा जल अन्य वस्तुएं चढ़ाई। भक्तों ने निर्जल रहकर एकादशी का व्रत रखा और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति निर्जला एकादशी व्रत रखता है, उसे बैकुंठ में स्थान मिलता है। इस दिन भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा होती है। उन्होंने कहा कि एकादशी व्रत रखने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
निर्जला एकादशी पर लगाई छबील
निर्जला एकादशी के मौके पर मंगलवार को समाजसेवियों ने जगह-जगह छबील लगाई। सुभाष चौक स्थित इनकम टैक्स कार्यालय के बाहर, कोर्ट रोड पर, झंग कॉलोनी, डीपार्क आदि के समीप शरबत पिलाया गया। वहीं रामा आश्रम, श्रीनगर कॉलोनी में महंत चंद्रभान के आशीर्वाद से पानी की छबील लगाई। इस मौके पर आलू के प्रसाद का वितरण किया गया। सतगुरु देव महंत अशोक दास व गद्दीनशीन महंत रामानुज दास महाराज ने स्वयं इसमें भाग लिया।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में राहगीरों ने बुझाई प्यास
टिकाना सत बाबा सावल शाह आश्रम जगदीश कॉलोनी में ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई। डेरे के सेवादार संत बाबा सुखा शाह महाराज ने बताया कि आज एकादशी पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस दौरान हेमंत रेवाड़ी हेमंत रेवड़ी, बलदेव मिढ़ा, दीपक भाटिया, काव्यांश, महक, बेबी, अलका व आनंद मौजूद रहे।