फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Keep all arrangements for drainage of rain water properly: Deputy Commissioner

बारिश के पानी की निकासी के सभी प्रबंध रखें दुरुस्त : उपायुक्त

Fri, 19 May 2023 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Keep all arrangements for drainage of rain water properly: Deputy Commissioner
जल घर का निरीक्षण करते डीसी व अन्य अ​धिकारी । विज्ञ​प्ति
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने वीरवार को शहर से बारिश के पानी की निकासी के सभी 8 पंपिंग स्टेशन का अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सेंटरों पर पंप सेट सहित अन्य सुविधाओं को दुरुस्त रखने के आदेश जारी किए। बिजली विभाग द्वारा इन केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। पीर बोधी बूस्टिंग स्टेशन तक शहर का पानी पहुंचाने वाले सीवर की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को 30 जून से पूर्व ठीक करवाने के निर्देश भी दिए गए।
उपायुक्त अजय कुमार अधिकारियों के साथ सबसे पहले पीर बोधी स्थित बारिश के पानी की निकासी केंद्र पर पहुंचे और वहां पर जल निकासी के लिए किए गए प्रबंधों का अवलोकन किया। नगर निगम के अधिकारियों को कहा कि वे इस केंद्र तक आने वाले सीवर की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को आगामी 30 जून से पूर्व दुरुस्त करवा दे ताकि बारिश के मौसम के दौरान शहर से जल निकासी का कार्य सुचारू ढंग से किया जा सके। इस सीवर पाइप लाइन का कार्य अमरूत-1 योजना के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन




क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत करने के दिए निर्देश

उपायुक्त अजय कुमार हिसार रोड स्थित जल निकासी केंद्र पहुंचें तथा इस केंद्र पर किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे बरसाती पानी की निकासी के लिए पंप व मोटर दुरुस्त रखें तथा जनरेटर सेट भी तैयार रखें। उसके बाद उपायुक्त ने पुराना बस स्टैंड के नजदीक कच्चा बेरी रोड़ के पास बने नाले का निरीक्षण किया तथा निगम के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत के निर्देश दिए। नई सब्जी मंडी के पीछे स्थित बरसाती जल निकासी केंद्र पर पहुंचे तथा इस केंद्र में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता को निर्देश दिए कि वे शहर में स्थित सभी जल निकासी केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करवाए ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो। निगम द्वारा बिजली की तारों से सटी टहनियों की कटाई-छंटाई करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलघरों का किया दौरा

उपायुक्त अजय कुमार ने झज्जर रोड स्थित बरसाती जल निकासी केंद्र व द्वितीय जल घर का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि गत वर्ष जल निकासी के समय की सभी कमियों को दुरुस्त किया जाए। दिल्ली रोड स्थित जल निकासी केंद्र का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से जल निकासी के लिए लगाए गए पंप सेट की जानकारी ली। वहीं अप्पू घर जल निकासी कार्य योजना का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से जल निकासी बारे विचार विमर्श किया। गुरु नानक पुरा बरसाती जल निकासी केंद्र का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से राहड़ जोहड़ की भूमि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed