फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kassi attacked when asked for proof of money transaction

पैसे के लेन-देन का सबूत मांगा तो कस्सी से किया हमला

Tue, 08 Nov 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kassi attacked when asked for proof of money transaction
रोहतक। बलियाना गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया है। युवक का आरोप है कि उसके पिता को पैसे के लिए तंग करने वाले अब उसे तंग कर रहे हैं। जब उसने लिखित में लेनदेन का सबूत मांगा तो कस्सी से हमला कर दिया। साथ ही पहले से दर्ज केस न उठाने पर धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बलियाना निवासी अमन ने दी शिकायत में बताया कि उसके पिता ने सितंबर 2022 में आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले पिता ने सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसके आधार पर राजबीर, सुभाष, धर्म व धर्मपाल उर्फ राजू के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अब आरोपी व प्रकाश बार-बार दर्ज केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। छह नवंबर को वह सुबह साढ़े 10 बजे अपने प्लॉट पर अपने भाई, ताऊ व ताई के साथ काम कर रहा था। तभी प्रकाश आया और केस वापस लेने को कहने लगा व बोला तेरे पापा को मैंने 2 लाख रुपये दे दिये थे। वो पैसे वापस कर दो। जब मैंने कहा कि हमारे सामने पैसे नहीं दिये थे। क्या लिखित में सबूत हैं। आरोपी ने गुस्से में आकर कस्सी से हमला कर दिया। आरोपियों ने उससे मारपीट की। वह कमरे के अंदर चला गया, जहां उसकी ताई ने दरवाजा बंद करके उसे बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed