फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kasmir's Students Said-here was tension for a few days but now there is a very good atmosphere

कुछ दिन रही तनाव मगर अब तो काफी अच्छा माहौल है

Fri, 27 Dec 2019 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kasmir's Students Said-here was tension for a few days but now there is a very good atmosphere
राजीव गांधी खेल मैदान में धूप में बैठी कश्मीरी छात्र छात्राएं।
दो-तीन अगस्त से अचानक बारामूला में अर्द्धसैनिक बल व पुलिस की गश्त बढ़ गई। ऐसा क्यों हो रहा है? किसी की समझ में नहीं आ रहा था। पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाई तो घाटी में दहशत का माहौल बन गया। अनहोनी की आशंकाओं के बीच स्कूल, इंटरनेट समेत कई सेवा बंद हो गईं। करीब डेढ़ माह बाद जैसे-जैसे सेवाएं बहाल हुई वैसे-वैसे लगा घाटी में नया सवेरा बहार लेकर आया है। अब वहां काफी सुकून भरा माहौल है। हां, रोहतक में कश्मीर से ज्यादा ठंड जरूर है। वहां बर्फ गिरती है मगर इतनी ठंड नहीं होती। यह कहना है कि बारामूला के गवर्नमेंट मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूली से आई टीम की कश्मीरी छात्राओं का। ये छात्राएं राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित नेशनल हैंडबाल स्कूली गेम्स में हिस्सा लेने के लिए पहुंची हैं।
विज्ञापन

टीम की खिलाड़ी साहिद आसिफ, मुनीजा, असदी, रिहाना, साजिया, शौकिया जान, जैनब, मिलकिस ने बताया कि रोहतक में काफी ठंड पड़ रही है, इतनी ठंड तो कश्मीर में भी नहीं पड़ती। इसके साथ ही वह बताती हैं कि हवा चलने की वजह से शायद ज्यादा ठंड का माहौल है। उन्होंने बताया कि अब तो कश्मीर का माहौल भी रोहतक जैसे ही शांत और सुकून भरा है। इतना अच्छा माहौल हम तो अपनी जिंदगी में पहली दफा देख रहे हैं। हम लोग बिना किसी खौफ के स्कूल पढ़ने जाते हैं। आज कश्मीर में अमन चैन के साथ-साथ लोगों के चेहरों पर काफी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed