फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kashmiri Pandits were oppressed due to Nehru's wrong policies: Grover

नेहरू की गलत नीतियों से हुआ कश्मीरी पंडितों का उत्पीड़न : ग्रोवर

Sun, 07 Apr 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 07 Apr 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Kashmiri Pandits were oppressed due to Nehru's wrong policies: Grover
रोहतक। भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की गलत नीतियों के कारण ही कश्मीरी पंडितों का उत्पीड़न हुआ है। इतना ही नहीं, कांग्रेस गांधी परिवार के अलावा किसी स्वतंत्रता सैनी या महापुरुष का देश की आजादी में योगदान नहीं मानती। वह पार्टी के स्थापना दिवस पर निकाली गई बाइक रैली के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला और पुरुष कार्यकर्ता ओल्ड आईटीआई ग्राउंड से निकलकर गांधी कैंप मार्केट, अशोका चौक, अंबेडकर चौक, छोटू राम चौक से होते हुए हुडा कांप्लेक्स स्थित पार्टी कार्यालय में पहुंचे। इस मौके पर पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी योगेश्वर दत्त, प्रदेश महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, युवा नेता साहिल मग्गू, सांसद अरविंद शर्मा की पत्नी रीटा शर्मा, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, हिमांशु ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed