{"_id":"2ca9826c878ae728d3132751de826d52","slug":"karwachouth-in-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" 9:17 बजे चौथ के चांद का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9:17 बजे चौथ के चांद का दीदार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 31 Oct 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवाचौथ पर्व पर शहर की हर गली में रौनक दिखाई दी। नवविवाहित जोड़ों का
विज्ञापन
उत्साह तो देखते ही बनता था। दोपहर को कॉलोनियों में कहानी सुनने के लिए 16
श्रृंगार किए महिलाओं का झुंड दिखाई दिए। रात आठ बजे से ही निगाहें आसमां
की ओर टिक गईं, लेकिन बादलों ने लंबा इंतजार करवाया।
हालांकि रात 9:17 बजे चांद का दीदार हो गया। इसी के साथ ही शहर की हर छत पर चांद को अर्घ देने और सुहाग की पूजा करने का दौर चल पड़ा। नवविवाहित जोड़ों ने सुखी जीवन की कामना के लिए साथ में व्रत रखा। फिर, चौथ का चांद देखकर अखंड सुहाग की कामना की। इस पर्व को खास बनाने के लिए पति भी पीछे नहीं रहे। किसी ने होटल में कैंडल लाइट डिनर दिया तो किसी ने गिफ्ट।
ओमेक्स सिटी में स्मृति ने जीता सुंदर महिला का खिताब
ओमेक्स सिटी में शुक्रवार को करवाचौथ पर्व पर ‘सबसे सुंदर कौन’ प्रतियोगिता हुई। स्मृति ने यह खिताब जीता। मंजू बूरा ने बताया कि इस दौरान तंबोला गेम खेला गया, जिसमें निशा ने प्रथम और बलजिंद्र दलाल ने दूसरा पुरस्कार जीता। इस अवसर पर बबली नरवाल, भावना, इंदू, नीरु, कविता, कंचन और नितिन खेड़ा मौजूद रहे।