फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kapoor Singh Narwal in search of BJP ticket from Baroda, met state in-charge Satish Poonia in Rohtak

Haryana: बरोदा से भाजपा के टिकट की जुगाड़ में कपूर सिंह नरवाल, रोहतक में प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया से मुलाकात

Sat, 07 Sep 2024 12:48 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 07 Sep 2024 12:48 PM IST
सार

हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हैं। नेता टिकट को लेकर लगातार दल बदल रहे हैं। वहीं, कपूर सिंह नरवाल भी बरोदा से टिकट मांगने के लिए भाजपा के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kapoor Singh Narwal in search of BJP ticket from Baroda, met state in-charge Satish Poonia in Rohtak
कपूर सिंह नरवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरोदा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट न मिलने से नाराज कपूर सिंह नरवाल अब भाजपा का दामन थामने की तैयारी में हैं। शनिवार को नरवाल अपने समर्थकों के साथ भाजपा के रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया से बंद कमरे में मुलाकात की।

विज्ञापन

मुलाकात के बाद जब नरवाल से भाजपा में शामिल होने के सवाल पर पूछा गया, तो उन्होंने साफ तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उनका कहना था, "राजनीति में कुछ भी संभव है," जिससे उनके भाजपा में जाने की अटकलों को और बल मिल गया है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि कपूर सिंह नरवाल पहले भी बरोदा से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। बरोदा उपचुनाव के दौरान नरवाल ने कांग्रेस से टिकट की उम्मीद जताई थी, लेकिन पार्टी ने इंदुराज नरवाल को उम्मीदवार बनाया। इंदुराज ने भाजपा के योगेश्वर दत्त को हराकर विधायक का पद हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन




2024 के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस ने इंदुराज नरवाल पर ही भरोसा जताया है, जिससे कपूर सिंह नरवाल नाराज़ हैं। उनका दावा है कि उपचुनाव के दौरान उन्हें भरोसा दिया गया था कि अगली बार उन्हें टिकट दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस असंतोष के चलते अब कपूर सिंह नरवाल भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed