फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   kanheli village story

सात घंटे की नियमित कटौती, पल-पल रुलाती है बिजली

Wed, 12 Aug 2020 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
kanheli village story
कन्हेली गांव में बना जोहड । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RohtakCity
रोहतक। शहर से सटे गांव कन्हेली में बिजली की समस्या से लोग काफी परेशान हैं। सुबह छह बजे से एक बजे तक गांव में नियमित कटौती की जा रही है। लोगों ने बिजली निगम से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें अमर उजाला की ओर से गांव के अभियान के तहत गांव के इतिहास और वहां की समस्याओं से रूबरू कराया जा रहा है। चार हजार की आबादी और करीब 989 कनेक्शन होने के बाद भी उनको 24 में से 12 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है, जबकि जगमग योजना के तहत लोगों ने अपने मीटर घरों के बाहर लगवा रखे हैं। इस लिहाज से गांव को बिजली कटौती से मुक्त कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली निगम यदि कट सुबह 10 से शाम तीन बजे तक लगाए तो उन्हें काफी राहत मिलेगी और उन्हें ज्यादा समस्याओं का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पार्षद के प्रयास से जोहड़ का हुआ सौंदर्यीकरण
पार्षद राहुल देशवाल के प्रयास से आठ महीने पहले ही गांव स्थित जोहड़ का सौंदर्यीकरण कराया गया था। पशु पालक नन्हें, मेवाराम, दिनेश कुमार, राजेश सिंह आदि बताते हैं कि इससे पशुओं को नहलाने आदि की काफी सुविधा हो गई। पहले तालाब में पशुओं को जाने के लिए रैंप नहीं बना था, जिससे मवेशी चोटिल हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वाले बोले, बिजली कटौती का समय बदला जाए
गांव निवासी आनंद सिंह पटवारी, रामफल और दयानंद आदि ने मांग की कि बिजली कटौती का समय बदला जाए। साथ ही अघोषित कटौती बंद की जाए। गांव वाले बताते हैं कि कम बिजली आपूर्ति की समस्या कोई नई नहीं है। अरसे से वह इसे सही करने की मांग उठाते रहे हैं, लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

निगम हाउस में उठाई समस्या पर नहीं हुआ समाधान
पार्षद राहुल देशवाल का कहना है कि उन्होंने गांव की बिजली समस्या को लेकर निगम हाउस में मामला उठाया था, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके अलावा वे पूर्व मंत्री से भी गांव की बिजली समस्या का समाधान कराने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed