{"_id":"ff4c738ec395ac483068d782fc41194f","slug":"kamla-win-the-panchyat-elecition-in-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम हुड्डा और मंत्री कृष्णमूर्ति के गांव में कमला ने खिलाया कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम हुड्डा और मंत्री कृष्णमूर्ति के गांव में कमला ने खिलाया कमल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 29 Jan 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
जिला परिषद् के जिस वार्ड में कांग्रेस के बड़े दिग्गजों के गांव हैं,
विज्ञापन
वहां भाजपा का परचम लहराया है। वार्ड में पूर्व सीएम, पूर्व मंत्री और
विधायक सभी के गांव पड़ते हैं, इसके बाद भी भाजपा की प्रत्याशी ने तीन हजार
से भी ज्यादा वोटों से भगवा झंडा फहराया है।
जिला परिषद के वार्ड-4 में सांघी, खिड़वाली, कटवाड़ा, जिंदरान, घुसकानी, चमारिया, ब्राह्मणवास, सिसरौली, सुंदरपुर और टिटौली गांव पड़ते हैं। इनमें भाजपा के किसी बड़े नेता का गांव नहीं है, लेकिन कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गांव सांघी, पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा और विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा का गांव खिड़वाली है।
वार्ड-4 से मैदान में उतरी टिटौली की कमला देवी भी भाजपा समर्थित हैं। वह खुलकर अपने लिए भाजपा के नाम पर वोट मांग रही थीं और वोटरों ने उनको जीत की राह तक पहुंचाया भी। कमला देवी को 12971 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रही पिंकी को 9273 वोट मिले।
इस तरह कमला देवी ने 3698 वोटों से जीत दर्ज की। कमला देवी कहती हैं कि उनके लिए वोटों का हार-जीत का अंतर मायने नहीं रखता है। लेकिन जिस वार्ड में कांग्रेस के दिग्गजों के गांव हैं, उस वार्ड से भाजपा समर्थित होकर चुनाव लड़ना और वहां से जीत दर्ज करना मायने रखता है।