फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kalash Yatra taken out, prayers offered at ancient Shridevi temple and wishes made

Rohtak News: कलश यात्रा निकाली, प्राचीन श्रीदेवी मंदिर में पूजा कर मांगीं मन्नतें

Mon, 31 Mar 2025 06:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 31 Mar 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out, prayers offered at ancient Shridevi temple and wishes made
30सीटीके01-नवरात्र पर सजाया गया कलानौर ​स्थित प्राचीन श्रीदेवी मंदिर। संवाद
कलानौर। प्राचीन श्री देवी मंदिर में रविवार को प्रथम नवरात्र के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली गईं। सति भाई साई दास गुरुद्वारा से होते हुए श्री देवी मंदिर तक यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रस्तुत विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में 401 महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन

मंदिर के प्रमुख पुजारी मांगे राम ने कहा कि प्रथम नवरात्र में माता शैलपुत्री की पूजा की गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन किए। मंदिर परिसर में दूर-दूर से श्रद्धालु मनोकामनाएं पूर्ण कराने पहुंचे। मंदिर प्रांगण में दो अप्रैल बुधवार को भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। मुख्य पर्व दुर्गाष्टमी मेला पांच अप्रैल को लगेगा। इसके साथ ही तीन दिवसीय यज्ञ समारोह नौ से 11 अप्रैल को दुर्गा सप्तशती पाठ किया जाएगा। इस मौके पर राजीव अग्रवाल, राजकुमार उर्फ राजू, कृष्ण लाल, राजेश कुमार कौशिक, आशु चुघ, वरुण, अजय कपूर, सत्यव्रत शास्त्री, मिनाक्षी, ज्योति मौजूद रहे।
विज्ञापन


दुर्गाष्टमी के दिन दंगल आयोजित किया जाएगा। अखाड़ा संचालक जोगिंदर पहलवान ने बताया कि दुर्गाष्टमी मेले के दिन विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता जोगिंदर अखाड़ा की तरफ से दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक आयोजित होगी। इस बार महिला पहलवानों की कुश्ती नहीं होगी। पहली बार रागनी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दंगल में संत भी शामिल होकर पहलवानों का हौसला बढ़ाएंगे।

30सीटीके01-नवरात्र पर सजाया गया कलानौर स्थित प्राचीन श्रीदेवी मंदिर। संवाद

30सीटीके01-नवरात्र पर सजाया गया कलानौर स्थित प्राचीन श्रीदेवी मंदिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed