फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   kalanur peple jam the road, asking for arrest the accused

कलानौर थाने के सामने जाम लगा परिजन बोले- पुलिस आरोपियों को पकड़े वरना बच्चे खुद ही ले लेंगे बदला

Thu, 27 Aug 2015 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 27 Aug 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
करीब सात दिन पहले कुत्ते को ईंट मारने पर हत्या के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पत्थर मारने के बदले वार्ड नंबर छह निवासी दयानंद को जान से मारने वाले आरोपी तीन भाईयों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने रोष जाहिर किया। परिजनों ने कलानौर थाने के सामने करीब आधे घंटे तक जाम लगाया।
विज्ञापन


आक्रोशित परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस राजनैतिक दबाव के चलते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। वहीं महिलाओं का कहना था कि अगर पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तो उनके बच्चे खुद मौत का बदला ले लेंगे।
विज्ञापन


मृतक दयानंद की पत्नी पुष्पा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलानौर पुलिस स्टेशन पहुंचे। थाना प्रभारी मौजूद न होने से ग्रामीण करीब आधे घंटे तक थाने के अंदर ही इंतजार करने बैठ गए। एसएचओ के न आने के बाद ग्रामीणों ने थाने के बाहर ही रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी ने मर्डर वाले दिन वादा किया था कि दयानंद का अंतिम संस्कार होने के दो घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। अब सात दिन बाद तीन आरोपियों में पुलिस ने केवल एक को पकड़ा है जबकि दो की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई।

जबरदस्ती करेंगे बाजार बंद, रोड जाम
थाने के सामने परिजनों के रोड जाम के बावजूद करीब आधे घंटे तक कोई पुलिसकर्मी उनके पास नहीं आया। जब थाना प्रभारी मंजीत सिंह मौंके पर पहुंचे तो महिलाएं भड़क गईं। एसएचओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया बावजूद लोग नहीं मानें। लोगों नें कहा कि बृहस्पतिवार आठ बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे जबरदस्ती बाजार बंद करेंगे और रोड जाम करेंगे।

ऐसे में पुलिस ने दोपहर तक समय मांगा लेकिन परिजन नहीं माने। बिगड़ते हालात को देखते हुए चौकी प्रभारी महाबीर सिंह एक टीम के साथ आरोपियों की तलाश में निकल गए। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सुखबीर फौगाट भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दो दिन के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनके आश्वासन के बाद शाम सवा सात बजे जाम खोला दिया गया।


ये है मामला
सात दिन पहले कलानौर में एक कुत्ते को पत्थर से मारने पर तीन सगे भाई राजेश ,कमल और अमित ने वार्ड नंबर छह निवासी दयानंद को मार डाला। तीनों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। अमित को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया थ। मगर राजेश और कमल अब भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed