फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kalanaur police recovered 19 boxes of illicit liquor

Rohtak News: कलानौर पुलिस ने 19 पेटी अवैध शराब बरामद की

Fri, 16 Jan 2026 03:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Kalanaur police recovered 19 boxes of illicit liquor
कलानौर(रोहतक)। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कलानौर पुलिस ने बुधवार देर रात 19 पेटी अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई गुढ़ान रोड पर की गई जहां पुलिस ने एक काली करेटा गाड़ी को जांच के लिए रोका।
विज्ञापन

वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके पर ही गाड़ी को कब्जे में लेकर तलाशी ली जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
जांच अधिकारी एएसआई दीनबंधु ने बताया कि पकड़ी गई शराब में 6 पेटी देशी शराब और 13 पेटी अन्य शराब शामिल है। कुल 19 पेटी अवैध शराब को जब्त कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि शराब अवैध रूप से सप्लाई के लिए लाई जा रही थी। फरार चालक की पहचान और शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि शराब कहां से लाई गई और किस क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। कलानौर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में लगातार दबिश दी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed