{"_id":"3781a815a1e1266b8fff16d5b4e83293","slug":"kala-teacher-exam-was-not-good-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला अध्यापकों के टेस्ट में सवाल के ऑप्शन गलत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला अध्यापकों के टेस्ट में सवाल के ऑप्शन गलत
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 01 Dec 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कला अध्यापकों के टेस्ट में एक सवाल के सभी ऑप्शन गलत होने का मामला सामने
विज्ञापन
आया है। पंचकूला और अंबाला में हुए टेस्ट में सवाल नंबर 97 में पूछा गया
है कि प्रदेश में कुल कितने जिले हैं। इसका जवाब 21 है, लेकिन ऑप्शन में
19, 25, 28 और 32 दिए गए। हालांकि प्रश्न की शुरुआत में ही इस सवाल के
ऑप्शन को लेकर केरेक्शन नोट भी लगाया गया। पर उसमें 32 की जगह 22 का ऑप्शन
दिया गया, जो कि गलत है।
कला अध्यापकों ने एचएसएससी द्वारा टेस्ट के लिए रखे गए मापदंडों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह टेस्ट मापंदडों के अनुरूप नहीं था। टेस्ट के मापदंडों के मुताबिक इसमें कला विषय से संबंधित 60 सवाल पूछे जाने थे, लेकिन सिर्फ 30 सवाल ही पूछे गए। टेस्ट के बाकी सवाल सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी विषय में से पूछे गए। कला अध्यापकों ने यह भी आरोप लगाया कि यह पूरा पेपर सिर्फ अंग्रेजी भाषा में ही था। जबकि अभी तक एचएसएससी, नेट, एचटेट और सीटेट के जितने भी पेपर हुए हैं, उनमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में प्रश्न पत्र आता है। एचएसएससी की ओर से जो बॉल पैन दिए गए, वह ठीक तरह से काम नहीं कर रहे थे।
ये है मामला
कांग्रेस सरकार के समय में वर्ष 2010 में 816 कला अध्यापक भर्ती हुए थे। भर्ती न हो पाने वाले अभ्यर्थियों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। इस मामले को लेकर फिलहाल हाईकोर्ट ने स्टे कर रखा है। इस बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कला अध्यापकों की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी। जिसके तहत 816 कला अध्यापकों के लिए दोबारा से टेस्ट की शर्त रख दी गई है। इस टेस्ट में वे अभ्यर्थी भी शामिल हैं, जिनका चयन वर्ष 2010 में नहीं हुआ था। कला अध्यापक इसी का विरोध कर रहे हैं।