फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kachcha Berry Road Railway Crossing Flyover being built for the convenience of the people

लोगों की सुविधा के लिए बनाया जा रहा कच्चा बेरी रोड रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर बनी गले की फांस

Tue, 13 Sep 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kachcha Berry Road Railway Crossing Flyover being built for the convenience of the people
कच्चा बेरी रेलवे क्राॅसिग पर एलीवेटेड रोड के लिए पिलर पर स्लैब डाला गया।। अमर उजाला
रोहतक। कच्चा बेरी रोड रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर लोगों की सुविधा के लिए बनाया जा रहा है। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण अब यह लोगों की गले की फांस बन गया है। रेलवे से ड्रॉइंग नहीं मिलने से लंबे समय से फ्लाईओवर निर्माण अधर में लटका है। इस कारण यहां से गुजरने वाले और स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि पीडब्ल्यूडी की ओर से दोनों ओर एलिवेटेड रोड का निर्माण पूरा हो चुका है। महज दोनों ओर के पिलरों को जोड़ना बाकी है। यहां रेलवे की ओर से स्टील बोस्टिक ब्रिज स्थापित करना है। लेकिन ड्रॉइंग न मिलने की वजह से यह काफी समय से अटका हुआ है।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग का फ्लाईओवर पुराना बस स्टैंड से सुनारिया चौक तक बनना है। अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह प्रोजेक्ट लंबे समय से अधर में है और रोजाना हजारों लोग परेशान हो रहे हैं। जाम की समस्या का निदान करने के लिए इस प्रोजेक्ट को तैयार किया गया, लेकिन यही मुसीबत बना है। फाटक से आवागमन भी लंबे समय से रुका है। गौरतलब है कि जनवरी 2019 में फ्लाईओवर का शिलान्यास हुआ, यह मार्च 2021 तक बनना था और अभी तक अधर में है। एलिवेटेड रोड को जोड़ते हुए इसे 910 मीटर तक बनना है। हालांकि रेल माल गोदाम की तरफ का रास्ता चालू है। वहीं, फल-सब्जी व अनाज मंडी की तरफ भी फ्लाईओवर बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में फ्लाईओवर
- एलीवेटेड रोड से फल-सब्जी-अनाज मंडी तक 910 मीटर
- करीब 250 मीटर लंबा रोड स्टेशन तक बना
- फ्लाईओवर व लैग रोड बनाने की लागत 29.70 करोड़
- फ्लाईओवर 22 पिलर पर जबकि लेग रोड चार पिलर पर
- बोस्टिक स्टील ब्रिज की लागत लगभग 13 करोड़ रुपये
वर्जन-
रेलवे की ड्रॉइंग मिलने का इंतजार है, सारा काम हो चुका है। इसके मिलने के तीन माह के अंदर काम पूरा हो जाएगा। उम्मीद है यह भी जल्द मिल जाएगा।
- वीरभान, डायरेक्टर कार्यदायी संस्था
प्रोजेक्ट के संबंध में चीफ इंजीनियर से बात की जाएगी, इसके बाद ही कहा जा सकता है कि कहां देरी हो रही है। जल्द ही प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा।
- कुलतार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed