फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kabaddi team was the winner of the multi akbarpur, won 71 thousand

कबड्डी में बहुअकबरपुर की टीम बनी विजेता, जीते 71 हजार

Sat, 02 Jan 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 02 Jan 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
किलोई के बाबा नागरदास मंदिर में शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। मंदिर के बाबा रामस्वरूप दास और नागर दास की पुण्य स्मृति में हुई प्रतियोगिता में 50 टीमें शामिल हुईं। इस प्रतियोगिता में बहुअकबरपुर की टीम ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी।


शुक्रवार को किलोई में हुई कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया। वहीं मंदिर के बाबा भोला दास ने बताया कि हर साल 1 जनवरी को सालाना मेला लगाया जाता है, जिसमें कबड्डी और दंगल प्रतियोगिता कराई जाती हैं।
विज्ञापन


 कबड्डी में प्रथम विजेता टीम बहुअकबरपुर को 71 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं, जींद के गांव सीख की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिसे 51 हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा जींद के ही गांव नगूरा और रोहतक के गांव भाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन दोनों टीमों को 26-26 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इस स्पर्धा में बहुअकबरपुर गांव के फौजी को बेस्ट राइडर और गांव सीख की प्रतिभागी को बेस्ट कैचर से नवाजा गया। इन दोनों खिलाड़ियों को 15-15 हजार रुपये की राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed