फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Junk food is increasing obesity, children and youth are becoming victims

Rohtak News: जंक फूड बढ़ा रहा मोटापा, बच्चे और युवा हो रहे शिकार

Fri, 04 Jul 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 04 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Junk food is increasing obesity, children and youth are becoming victims
डॉ.अंजलि
रोहतक। पिछले एक माह में 60 से अधिक बच्चे और युवा मोटापा का इलाज कराने के लिए पीजीआई पहुंचे। यह बच्चे 9 से 19 साल की उम्र के हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक भारत में हर 10 में से एक बच्चा मोटापे का शिकार है, और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


बच्चों और युवाओं में मोटापा बढ़ने के पीछे का मुख्य कारण जंक फूड की लत और खराब जीवनशैली है। उनकी शारीरिक गतिविधियां सीमित हो रही हैं। बच्चे घंटों मोबाइल, टीवी आदि पर समय बिता रहे हैं। इसके चलते उनका वजन असामान्य रूप से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मोटापे से कम्र उम्र में हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियां हो रही हैं, जो पहले केवल वयस्कों में देखी जाती थीं। इसके अलावा, लिवर में फैट जमा होना, लड़कियों में माहवारी की अनियमितता और लड़कों में हार्मोनल विकास में रुकावट जैसे दुष्प्रभाव भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
---बच्चों को कम कैलोरी युक्त भोजन दें

बच्चा पांच साल से कम उम्र में अत्यधिक भोजन करता है और तेजी से वजन बढ़ रहा है, तो यह केवल खाने की वजह नहीं हो सकता। ऐसे मामलों में आनुवांशिक कारण हो सकते हैं और ऐसे में चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। माता-पिता बच्चों को कम कैलोरी युक्त भोजन दें, मोबाइल का इस्तेमाल लगातार 30 मिनट से ज्यादा न करने दें और उन्हें रोजाना एक घंटे से अधिक दौड़, साइकिलिंग, या अन्य शारीरिक गतिविधियों में शामिल करें।


वर्जन
जो बच्चे पांच साल से कम उम्र के हैं और अधिक भोजन करते है, ऐसे में चिकित्सकीय परामर्श जरूरी है। यह आनुवांशिक कारण से भी हो सकता है। इसे यह न समझने की भूल करें कि बच्चा खाने की वजह से मोटा हो रहा है।

-डॉ. अंजलि, प्रोफेशर, पीडियाट्रिक विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed