फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jugnu massacre: Youth of Sonipat involved in conspiracy arrested

जुगनू हत्याकांड : साजिश में शामिल सोनीपत का युवक गिरफ्तार

Sun, 06 Feb 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Jugnu massacre: Youth of Sonipat involved in conspiracy arrested
रोहतक। शहर के झज्जर रोड पर दिनदहाड़े हुई भवन निर्माण सामग्री विक्रेता जगदेव उर्फ जुगनू अहलावत (26) की हत्या की साजिश में शामिल होने केआरोप में पुलिस ने सोनीपत जिले के गांव खेड़ी दमकन निवासी बंटी को गिरफ्तार किया है। शनिवार को आरोपी को एक दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि बंटी आर्म्स एक्ट के तहत सोनीपत जेल में बंद था, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। मामले में पुलिस अब तक चार आरोपियों को काबू कर चुकी है। हालांकि मुख्य आरोपी आकाश व पंकज अभी फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक छह जनवरी को शीतल नगर निवासी रोबिन ने दी शिकायत में बताया कि उसका परिवार मूलरूप से झज्जर जिले के गोच्छी गांव का रहने वाला है और लंबे समय से रोहतक में रह रहा है। उसका बड़ा भाई जगदेव उर्फ जुगनू अहलावत भवन निर्माण सामग्री विक्रेता का काम करता था। इसके लिए झज्जर रोड पर जलघर के सामने कार्यालय खोल रखा है। छह जनवरी की दोपहर करीब 3 बजे वह अपने भाई जगदेव के साथ कार्यालय में बैठा हुआ था। उसका भाई जगदेव साथ में खाली पड़े प्लॉट में हुक्का भरने चला गया। इसी बीच उसे गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। उसने बाहर निकलकर देखा तो जनता कॉलोनी निवासी आकाश व सुनारिया निवासी पंकज बुधवार गोलियां चला रहे थे। उसने ललकारा तो आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। उसके भाई जगदेव की गोलियां लगने से मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
मुख्य आरोपी अब तक फरार, जांच के लिए गठित की है एसआईटी
हत्याकांड के एक माह बाद भी मुख्य आरोपी आकाश व पंकज बुधवार फरार हैं। एसपी ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी की कमान डीएसपी नरेश कुमार को सौंपी गई है। जबकि अपराध जांच शाखा प्रथम प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनेश कुमार, शिवाजी कॉलोनी प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, एसआई नरेश कुमार व साइबर क्राइम से प्रवीण कुमार को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed