{"_id":"640b98c57d180cd8e306b5f4","slug":"join-hands-with-hands-campaign-launched-rohtak-news-c-17-roh1018-90256-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत
Sat, 11 Mar 2023 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 11 Mar 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र गढ़ी सांपला किलोई में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत की। पहले दिन खेड़ा, घिलौड, काहनी और रिठाल गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया। ग्रामीणों ने उनका स्वागत करते हुए गांवों के मुद्दों से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि वे लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। पहले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और अब ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान को मिल रहे अपार जनसमर्थन से स्पष्ट है कि प्रदेश के हर इलाके की जनता एक स्वर में बदलाव के लिए हुंकार भर रही है। जनता बीजेपी-जेजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है। प्रदेश का हर वर्ग गठबंधन सरकार की नीतियों से परेशान है। ग्रामीण जनता ई-टेंडरिंग व अन्य नीति के चलते सरकार से नाराज है। क्योंकि इसने पंचायतों की स्वतंत्रता और गांवों के विकास पर अंकुश लगाया है। वहीं, शहरी वर्ग प्रॉपर्टी आईडी के गड़बड़झाले और सफाई घोटालों की मार झेल रहा है। नौजवान बेरोजगारी और भर्ती घोटालों के चलते, बुजुर्ग पेंशन कटने की वजह से और बच्चे 5 हजार स्कूल बंद होने की वजह से परेशान हैं।
ई-टेंडरिंग से छुटकारा दिलाया जाएगा
उन्होंने कहा कि बीजेपी-जेजेपी ने किसान, नौजवान, कर्मचारी से लेकर पंच और सरपंचों तक पर लाठीचार्ज किया है। चुनी हुई पंचायतें गांव का सम्मान होती हैं। सरकार इन्हें भी अधिकार विहीन बनाना चाहती है। पंच व सरपंचों के साथ मीटिंग के नाम पर सरकार समय खराब करने की बजाए फौरन पंचायतों को ई-टेंडरिंग से छुटकारा देकर विकास के लिए फंड उपलब्ध कराए। मौजूदा सरकार ऐसा नहीं करती है तो कांग्रेस सरकार बनने पर पंचायतों को ई-टेंडरिंग के जंजाल से छुटकारा व उनके फंड में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकारी खरीद नहीं होने की वजह से किसानों को भारी घाटा उठाना पड़ रहा है। उनकी फसल एमएसपी से 1000 रुपये कम बिक रही है। बिचौलियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार खरीद में देरी कर रही है। सरकार न किसानों को एमएसपी दे रही है न मौसम की मार से खराब फसल का मुआवजा दिया गया है।