{"_id":"46a7358798c71504247252d4a0b48789","slug":"jmi-playes-win-badminton-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंडमिंटन में जेएमआई की खिलाड़ियों ने पीटीयू जालंधर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंडमिंटन में जेएमआई की खिलाड़ियों ने पीटीयू जालंधर को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 02 Oct 2015 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू में चल रही नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप के तीसरे दिन महिला और पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को एक तरफा मात दी। बृहस्पतिवार को पुरुष वर्ग में जहां जेएमआई विवि नई दिल्ली के खिलाड़ियों ने पीएयू लुधियाना को 3-0 से हराया, वहीं महिला वर्ग में जेएमआई विवि नई दिल्ली की खिलाड़ियों ने पीटीयू जालंधर को 2-0 हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र ढुल ने बताया कि पुरुष वर्ग में डीयू ने एचपीयू शिमला को 3-0 से हराया, जबकि पंजाब विवि पटियाला ने चितकारा विवि राजपुरा को 3-1 से पराजित किया। वहीं, महिला वर्ग में एलपीयू फगवाड़ा ने जेएनयू नई दिल्ली को 2-0 से हराया। इसी के साथ एचपीयू शिमला ने सीडीएलयू सिरसा को 2-0 से मात दी। एचएनबी गढ़वाल ने सीसीएसयू मेरठ को 2-0 से तो पीयू चंडीगढ़ ने एमिटी विवि नोएडा को 2-0 से हराया।
इसके अलावा, केयू कुरुक्षेत्र ने पंजाबी विवि पटियाला को 2-1 से तो आईएमआई नई दिल्ली ने एलपीयू फगवाड़ा को 2-0 से हराया। एचपीयू शिमला ने यूटीयू देहरादून को 2-0 से तो पीयू चंडीगढ़ को एचएनबी गढ़वाल ने 2-0 से हराया। केयू कुरुक्षेत्र ने लखनऊ विवि को 2-0 से मात दी।