फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   JLN close for 16 days

साढ़े पांच लाख लोगों की प्यास बुझाने वाली बीएसबी व जेएलएन 16 दिन के लिए बंद

Mon, 24 Feb 2020 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
JLN close for 16 days
प्रथम जल घर में दो वाटर टैंको के बीच में टूटे रस्ते पर रविवार को डाली गई मिट्टी । संवाद न्यूज एजे
रोहतक। नगर निगम का लेट लतीफ अमरूत प्रोजेक्ट शहर की साढे़ पांच लाख की आबादी को पेयजल किल्लत झेलने को मजबूर कर सकता है। पब्लिक हेल्थ के तीनों जलघर के वाटर टैंक महज सात दिन की सप्लाई का पानी स्टोरेज करने की क्षमता रखते हैं। रविवार को जवाहर लाल नेहरू नहर का पानी बंद हो गया और भालौठ सब ब्रांच नहर पहले से ही बंद है। अब 10 मार्च होली के दिन नहर में पानी आएगा। इसके चलते पब्लिक हेल्थ को 16 दिन स्टोर किए गए पानी से ही काम चलाना होगा।
विज्ञापन

अमरूत प्रोजेक्ट के तहत जल घर एक के सबसे बडे़ वाटर टैंक में चल रहे सिल्ट निकासी के कार्य ने पब्लिक हेल्थ की समस्या फिलहाल बढ़ा दी है। सिल्ट निकासी के दौरान वाटर टैंक को खाली कर दिया गया था, लेकिन साथ लगते दूसरे टैंक में भरे चार मीटर गहरे पानी का दबाव दोनों टैंकों के किनारे की मिट्टी नहीं झेल पाई और कटाव हो गया। ऐसे में हजारों लीटर पानी की वेस्टेज हुई, इसे बडे़ टैंक से वापस छोटे टैंक में लिफ्ट किया जा रहा है। काफी मात्रा में पानी को महज सूखने के लिए छोड़ना पडे़गा। जबकि जलघर प्रथम पहले ही स्टोरेज की क्षमता कम होने का खामियाजा भुगत रहा है। रविवार को वाटर टैंक के किनारों को तो सही कर दिया गया, लेकिन पानी का लिफ्ट किया जाना जारी है। अभी सिल्ट निकालने का कार्य शुरू करने में तीन दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन

नये बस स्टैंड व विकास नगर की टूटी लाइन जोड़ी
टैंकों के बीच मिट्टी का कटाव होने के चलते शनिवार नये बस स्टैंड व विकास नगर की ओर जा रही छह इंच की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे विभाग के इंजीनियरों से रविवार को सही करा दिया है और पेयजल सप्लाई सही रखने का प्रयास किया है। विभाग का कहना है कि मिट्टी कटाव की वजह दोनों टैंकों के बीच सफेदे के पेड़ों की जड़ हैं। एक टैंक खाली होने के चलते भरे टैंक का पानी खाली टैंक की ओर दबाव बना गया और जड़ों से रिसते हुए मिट्टी के बांध को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के उप मंडल अभियंता नवीन कुमार का दावा
सवाल : 16 दिन के लिए नहर बंद हो गई, जबकि स्टोरेज क्षमता सात दिन की है, अब काम कैसे चलेगा?
जवाब : जेएलएन व बीएसबी पर शटर डाउन कर पानी दोनों नहर में स्टोर किया गया है। पब्लिक हेल्थ के उपभोक्ताओं को पेयजल संबंधी समस्या नहीं होगी।
सवाल : जल घर एक के सबसे बडे़ वाटर टैंक की सफाई चल रही है और दूसरे टैंक में भी पर्याप्त पानी नहीं है, ऐसे में क्या होगा?
जवाब : दो नहरों में पानी स्टोर है, जरूरत पडे़गी तो सिंचाई विभाग से अतिरिक्त पानी लिया जाएगा। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात हो चुकी है।

सवाल : होली के नाम पर विभाग कितना पानी उपभोक्ताओं को देगा?
जवाब : हर बार की तरह विभाग लोगों को जल बचाने के लिए जागरूक करेगा और अपील करेगा कि सूखी होली मनाएं। इसके अलावा जो पानी सामान्य दिनों में मिलता है वही पानी होली पर भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed