फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   JJP will add five thousand people from every assembly constituency: Phogat

हर विधानसभा क्षेत्र से पांच हजार लोगों को जोड़ेगी जजपा : फौगाट

Mon, 16 Jun 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 16 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
JJP will add five thousand people from every assembly constituency: Phogat
15सीटीके01.....जजपा कार्यालय में कार्यकर्ता के साथ बैठक करते पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजदीप
रोहतक।
विज्ञापन

जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय महासचिव राजदीप फौगाट का कहना है कि पार्टी को मजबूत करने के लिए 15 से 30 जून तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पार्टी पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य हर घर तक पहुंचेंगे। कार्यकर्ता हर विधानसभा क्षेत्र से 5000 नए सदस्य जोड़ेंगे। ताऊ देवीलाल की नीतियों पर विश्वास रखने वालों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। वह रविवार को बस स्टैंड के पास स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि संगठन विस्तार व पार्टी की मजबूती के लिए यह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जननायक ताऊ देवीलाल के नक्शे-कदम पर चलते हुए दिन रात जनसेवा में लगे हुए हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री के हाथ मजबूत करना हम सबकी जिम्मेदारी है। एक होकर का काम करेंगे तभी आने वाले चुनावों में पार्टी चुनाव जीत सकेगी।
विज्ञापन

सदस्यता अभियान के प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुमित राणा ने कहा कि रोहतक जिले में सदस्यता अभियान को मजबूती से चलाएंगे। भारी संख्या में नए साथियों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को शहरों में मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व पार्टी के जिला प्रभारी हरज्ञान मोखरा और जिलाध्यक्ष डॉ. संदीप हुड्डा ने राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय सचिव का स्वागत किया। अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख जताते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर जिला प्रवक्ता एडवोकेट अजय कुमार इंदौरा, प्रदेश कार्यालय सचिव रविन्द्र सांगवान, कृष्ण घणघस, प्रवीण लांबा, प्रवेश कंसाला, रमेश मौखरा, रविंद्र बखेता, अभिषेक देशवाल, राजेंद्र कुमार, अमित संधू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed